फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को भूलकर भी न करें ये कार्य, अन्यथा हो जाएंगे कंगाल

Fri, 29 Jan 2021 11:17 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 29 Jan 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
Doing this work at night causes poverty in the house
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे लेकिन कभी-कभी अचानक से जीवन में धन संबंधित समस्याओं का बढ़ने लगती हैं। घर में धन की समस्या बढ़ना और अचानक से घर में दरिद्रता का वास होना, जीवन में परेशानियों का बढ़ जाना आदि के पीछे का कारण आपके द्वारा कि गई गलतियां भी हो सकती हैं। जाने-अनजाने हम कई बार ऐसे कार्य कर देते हैं जिसके कारण घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। ऐसे ही कुछ कार्य हैं यदि जिन्हें रात के समय किया जाए तो आपको धन कि किल्लत होने लगती है। इसलिए ये कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

Doing this work at night causes poverty in the house
kitchen vastu tips

कुछ लोग रात में खाना-खाने के बाद बर्तनों को ऐसे ही जूठा छोड़ देते हैं, लेकिन यह आदत कतई अच्छी नहीं रहती है। जिन घरों में रात के समय जूठे बर्तन गंदी रसोई पड़ी रहती हैं वहां कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे घरों में दरिद्रता का वास होने लगता है। इसलिए रात को कभी जूठे बर्तन छोड़कर न सोएं।

Doing this work at night causes poverty in the house
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कुछ लोग रात को दरवाजे के सामने ही जूते चप्पल पड़े रहने देते हैं। यदि आपके घर में भी ऐसा होता है तो आपको हमेशा धन संबंधित समस्या बनी रह सकती है। मान्यता है कि जिन घरों में रात के समय दरवाजे के सामने जूते चप्पल पड़े होते हैं वहां मां लक्ष्मी दरवाजे से ही वापस चली जाती हैं। बिखरे हुआ जूते चप्पलों के कारण घर में नकारात्मकता का वास भी होने लगता है। घर में हमेशा जूते-चप्पल रखने के लिए सही स्थान बनाना चाहिए और उक्त स्थान पर ही व्यवस्थित करके जूते रखने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doing this work at night causes poverty in the house
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोग पूरे दिन काम करते हैं जिसके बाद वे बहुत थक जाते हैं और बिस्तर पर जाना चाहते हैं। इसलिए घर का सामान ऐसे ही बिखरा हुआ ही छोड़ देते हैं। कभी-कभी लोग आलस्य के कारण भी ऐसा करते हैं। कारण चाहे जो भी हो लेकिन रात को कभी भी बिखरा हुआ सामान छोड़कर नहीं सोना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता का वास होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि की कमी आती है। इसके अलावा जब आप सोकर उठते हैं और घर में इधर-उधर बिखरा हुआ सामान देखते हैं तो आपका मूड भी खराब हो जाता है। इसलिए घर को व्यवस्थित करके ही सोने जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed