फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए वास्तु की नौ दिशाएं आपके सुख-समृद्धि को कैसे करती हैं प्रभावित?

Mon, 11 Jan 2021 12:20 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 11 Jan 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
vastu tips know all nine direction of vatu and how to impact on your life
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला

वास्तु विज्ञान से अभिप्राय है कि सभी दिशाओं से मिलने वाली ऊर्जा तरंगों का संतुलन होना। यदि ये ऊर्जा संतुलित रूप से आपको प्राप्त हो रही हैं, तो घर में सुख-शांति बनी रहेगी। वास्तु में माना जाता है कि भवन निर्माण के समय दिशाओं और विदिशाओं का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। वास्तु शास्त्र में कुल नौ दिशाओं का उल्लेख किया गया है। इन सभी दिशाओं के स्वामी और तत्व अलग-अलग होते है। आप वास्तु के कुछ सरल नियमों के माध्यम से दिशाओं को संतुलित कर सकते हैं।

vastu tips know all nine direction of vatu and how to impact on your life
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम दिशा
यह दिशा वायु तत्व का प्रतिनिधित्व करती है और इसके स्वामी वरुणदेव हैं। लाभ की इस दिशा को बंद या दूषित करने से जीवन में निराशा, तनाव, आय में रूकावट और अधिक खर्चे होने का डर बना रहता है। पश्चिम की तुलना में पूर्व दिशा में और दक्षिण की तुलना में उत्तर दिशा में ज्यादा खुली और हल्की जगह होनी चाहिए।
vastu tips know all nine direction of vatu and how to impact on your life
vastu tips
उत्तर दिशा
जल तत्व का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तर दिशा को मातृ भाव से जुड़ा हुआ माना गया है और इसके स्वामी कुबेर हैं। इस दिशा के दूषित या बंद होने से धन, शिक्षा और सुख की कमी एवं जीवन में तरक्की के नए अवसर की कमी बनी रहती है। इस दिशा का खुला, साफ और हल्का होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips know all nine direction of vatu and how to impact on your life
vastu tips

दक्षिण दिशा
दक्षिण दिशा के स्वामी यम हैं। इस दिशा का खुला और हल्का रखना दोषपूर्ण है। इस दिशा में दरवाजे और खिड़कियां होने से रोग, शत्रुभय, मानसिक अस्थिरता एवं निर्णय लेने में कमी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। भवन में भारी-भरकम निर्माण दक्षिण दिशा की ओर करवाना शुभ माना गया है। इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

विज्ञापन
vastu tips know all nine direction of vatu and how to impact on your life
vastu tips
दक्षिण-पूर्व दिशा
आग्नेय कोण के रूप में यह दिशा अग्नि तत्व को प्रभावित करती है। इस दिशा के स्वामी अग्नि देव हैं। इस दिशा के दूषित या बंद होने से स्वास्थ्य समस्या आती है तथा आग लगने से जान एवं माल को नुकसान पहुँचने का भी भय बना रहता है।इस दिशा में जल से जुड़ा कोई कार्य नहीं करना चाहिए वरना अशुभ परिणाम उठाने पड़ सकते है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed