फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिव पूजा से वास्तु दोष होता है दूर

Thu, 14 Nov 2019 08:54 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 14 Nov 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
vastu tips avoid vastu dosh at home
lord shiva
भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो श्रद्धा भक्ति के साथ की गई जरा सी पूजा से तुरंत प्रसन्न हो जाते है एवं जिनकी पूजा-आराधना से वास्तुदोषों का शमन होता है। आइए जानते हैं वास्तु अनुसार भगवान की पूजा और उनकी तस्वीर को घर पर लगाने के कुछ नियम....

 
vastu tips avoid vastu dosh at home
सत्य के शिव

- जिन घरों में वास्तुदोष हो वहां सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के उपरान्त जलहरी के जल को घर लाकर उससे 'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय ' ये मंत्र जपते हुए पूरे भवन में छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से वहां उपस्थित सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

- कार्य में विघ्न-बाधा,आपसी कलह, रोग आदि परेशानियों को दूर करने के लिए घर के उत्तर-पूर्व (ईशान)या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक करना शुभ परिणाम देगा।

vastu tips avoid vastu dosh at home
सत्य के शिव

- घर-परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे, धन का आगमन हो इसके लिए घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम (वायव्य)दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं और उसको नियमित रूप से जल दें एवं शाम के समय इसके नीचे घी का दीपक जलाएं।

- उत्तर-पूर्व दिशा भगवान की दिशा मानी गई है,सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह एवं शुद्ध विचारों में वृद्धि के लिए यहां शिव परिवार की तस्वीर लगाने से शुभ फलों में वृद्धि संभव है।वास्तु दोषों से उत्पन्न अकारण भय,परेशानी आदि के निवारण के लिए तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रुद्राष्टकम का पाठ किया जाना सकारात्मक परिणाम देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips avoid vastu dosh at home
सत्य के शिव

- जिस तस्वीर में भगवान शिव मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिकेय के साथ हों वह तस्वीर घर में लगाना काफी शुभ होता है। इससे घर में क्लेश नहीं होता है, और घर के बच्चे आज्ञाकारी होते हैं।

- भोले शंकर की क्रोध की मुद्रा वाली तस्वीर कभी घर में नहीं लगानी चाहिए ऐसी तस्वीर विनाश का प्रतीक होती है।

विज्ञापन
vastu tips avoid vastu dosh at home
सत्य के शिव

- भगवान शिव का निवास कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है  इस कारण शिवजी की मूर्ति या फोटो घर के उत्तर दिशा में लगाना श्रेष्ठ रहता है, उत्तर दिशा में शिवजी की फोटो या मूर्ति ऐसी जगह पर लगानी चाहिए, जहां घर में आने-जाने वाले सभी लोग महादेव के दर्शन कर सकें इससे आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं।

- शिवजी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वे खुश दिख रहे हों नंदी पर विराजित या फिर ध्यान की मुद्रा की तस्वीरें घर में लगाने से वातावरण शांत रहता है और बच्चों में भी एकाग्र होने का भाव बढ़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed