फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए लगाते हैं नमक के पानी का पोंछा तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Sat, 12 Jun 2021 11:03 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 12 Jun 2021 11:03 AM IST
सार

नमक के पानी का पोंछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है लेकिन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को पानी में नमक नहीं डालना चाहिए। 

विज्ञापन
To remove negative energy apply salt water wipes then keep these things in mind
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तुशास्त्र के अंतर्गत घर की नकारात्मकता ऊर्जा को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, इन्हीं में से एक है नमक के पानी का पोंछा लगाना। माना जाता है कि घर की साफ-सफाई करते समय यदि पानी में थोड़ा सा नमक डालकर पोंछा लगाया जाए तो घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आपके जीवन की परेशानियां दूर होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि नमक के पानी का पोंछा लगाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तुशास्त्र के इस उपाय को करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

To remove negative energy apply salt water wipes then keep these things in mind
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरों की नजर से बचाएं

यदि आप अपने घर में पोंछा लगाने जा रहें हैं और उसी समय कोई आ जाए तो उसके सामने पानी में नमक न मिलाएं। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि आपके घर साफ-सफाई के लिए कोई हेल्पर है तो पोंछे वाले पानी में नमक डालते समय उसकी नजर भी नहीं पड़नी चाहिए। माना जाता है कि यदि इस कार्य को करते समय किसी बाहर के व्यक्ति की नजर पड़ जाए तो इस उपाय का कोई प्रभाव नहीं रह जाता है। इस कारण आपको कोई लाभ नहीं मिलता है।

To remove negative energy apply salt water wipes then keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सप्ताह के दिनों का ध्यान रखें

कुछ लोग प्रतिदिन पानी में नमक डालकर पोंछा लगाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। सप्ताह के हर दिन पानी में नमक मिलाकर पोंछा नहीं लगाना चाहिए। वास्तुशास्त्र के खासतौर पर गुरुवार के दिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मंगलवार और रविवार को भी पानी में नमक डालकर पोंछा नहीं लगाना चाहिए।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
To remove negative energy apply salt water wipes then keep these things in mind
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर में न फेंके पोंछे का पानी

यदि आप नमक डालकर पोंछा लगाते हैं तो उस पानी को भूलकर भी घर में न फेंके। पोंछा लगा हुआ पानी हमेशा घर के बाहर नाली में फेंकना चाहिए। माना जाता है कि यदि आप वह पानी घर में ही फेंकते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा घर में ही रह जाती है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed