घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे इसके लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना बेहद आवश्यक होता है। यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा की कमी होने लगें और नकारात्मकता बढ़ जाए तो पारिवारिक और आर्थिक दोनों तरह से परेशानियां उठानी पड़ती हैं। वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। इन सुझावों को अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित कर सकते हैं जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें यदि प्रतिदिन किया जाता है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य।
रोज सुबह मुख्य द्वार पर करेंगे ये कार्य तो घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:30 PM IST
सार
सुबह उठकर घर के मुख्य द्वार की साफ-सफाई करनी चाहिए और पूजन के बाद द्वार के दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन