वास्तुशास्त्र के अंतर्गत घर की नकारात्मकता ऊर्जा को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, इन्हीं में से एक है नमक के पानी का पोंछा लगाना। माना जाता है कि घर की साफ-सफाई करते समय यदि पानी में थोड़ा सा नमक डालकर पोंछा लगाया जाए तो घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आपके जीवन की परेशानियां दूर होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि नमक के पानी का पोंछा लगाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तुशास्त्र के इस उपाय को करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए लगाते हैं नमक के पानी का पोंछा तो इन बातों का रखें खास ध्यान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:03 AM IST
सार
नमक के पानी का पोंछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है लेकिन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को पानी में नमक नहीं डालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन