क्या आपने भी अपने घर में मनी प्लांट लगा रखा है? या फिर अगर आप मनी प्लांट लगाने का सोच रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए हैं। कहा जाता है कि घर में मनीप्लांट लगाने से घर में सुख समृद्धि के साथ धन का लाभ होता है। पर वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप इसे उचित दिशा में नहीं रखते तो आपको लाभ होने के बजाय नुकसान होने लगता है। आगे की स्लाइड्स में जानें घर में मनी प्लांट रखने की सही दिशा क्या है...
घर में मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में मनी प्लांट को रखने से आपको आर्थिक नुकसान से गुजरना पड़ सकता है। इसके साथ ही घर की शांति चली जाती है।
कई बार जब मनी प्लांट की बेल बढ़ जाती हैं तो लोग उन्हें जमीन पर फैला देते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से रिश्तों पर निगेटिव असर पड़ता है साथ ही आपको कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हमेशा मनी प्लांट के बेलों को ऊपर की ओर लगाना चाहिए।
4 of 5
money plant
- फोटो : money plant
अगर आपने मनी प्लांट को बोटल में लगा रखा है तो इसका पानी रोजाना बदले। कभी भी अपने पौधे को मुरझाने ना दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर के लिए अच्छा नहीं होता है।
मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व की दिशा होती है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं रहती है और घर में सुख शान्ति बनी रहती है।