फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में रखें ये पांच चीजे, हमेशा बनी रहेगी धन की बरकत और खुशहाली

Sat, 30 Jan 2021 03:58 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 30 Jan 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Keeping these five things in the north direction always brings wealth and happiness in the house
vastu tips

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में न सिर्फ निर्माण करते समय बल्कि अन्य सामना रखते समय भी यदि दिशाओं का सही प्रकार से ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से निजात पा सकता है। वास्तु के अनुसार यदि कुछ चीजों को दिशाओं को ध्यान में रखकर घर में रखा जाए तो सुख और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से बरकत और खुशहाली आती है, लेकिन इन चीजों को भी सही दिशा में रखना आवश्यक होता है तभी ये उत्तम फल प्रदान करती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें...

Keeping these five things in the north direction always brings wealth and happiness in the house
Feng Shui Turtles

धातु से निर्मित मछली और कछुआ 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धातु का बना कछुआ और मछली रखना बहुत ही शुभ रहता है। धातु के बने कछुए और मछली को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है। कछुआ रखने से घर में न सिर्फ सुख समृद्धि आती है बल्कि इसे वास्तु दोष के निवारण के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Keeping these five things in the north direction always brings wealth and happiness in the house
प्रतीकात्मक तस्वीर

मां लक्ष्मी की प्रतिमा 
मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी हैं। उत्तर दिशा को धन की दिशा माना गया है। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में कमल के आसन पर विराजमान मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर जिसमें वे अपने हाथों से सोने के सिक्को की बारिश कर रही हो।  वास्तु विज्ञान के अनुसार, इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिससे आपके घर में धन-धान्य की बरकत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keeping these five things in the north direction always brings wealth and happiness in the house
प्रतीकात्मक तस्वीर

भरी सुराही या मटका 
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि घर में धन की बरकत बनी रहे तो अपन घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी मिट्टी की सुराही अथवा घड़ा रखना चाहिए। इससे कभी भी पैसों कि किल्लत नहीं होती है। घड़े या सुराही को रखते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि यहा खाली न हो। जैसे ही इसमें पानी कम होने लगे उसे बदलकर नया पानी भरकर रख दें। 

विज्ञापन
Keeping these five things in the north direction always brings wealth and happiness in the house
प्रतीकात्मक तस्वीर
घर में रखें धातु का पिरामिड 
वास्तु के अनुसार घर में पिरामिड रखने से सकारात्मकता का संचार होता है। पिरामिड कई परेशानियों को दूर करने में कारगर होता है। आप अपने घर में चांदी, पीतल अथवा तांबे से बनी पिरामिड रख सकते हैं। इसे समान्यतः घर की उत्तर दिशा में रखने से धन  में बरकत होती है। इसके अलावा यदि बच्चे की पढ़ने की मेज पर पिरामिड रखने से पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। तो वहीं पिरमिड को यदि ऐसे स्थान पर रखा जाए जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ सबसे ज्यादा समय बिताते हो तो उनमें प्यार बढ़ता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed