फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: पूजाघर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, झेलना पड़ सकता है नुकसान

Thu, 28 Jan 2021 10:34 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 28 Jan 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
dont keep these things in your pooja place or mandir at home
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वास्तु में घर के प्रत्येक स्थान के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई है। घर का मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। यहां पर हम अपने इष्ट देव का ध्यान करते हैं। वास्तु में पूजाघर से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। वास्तु में पूजाघर बनाने के लिए ईशान कोण शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें कभी पूजाघर में नहीं रखना चाहिए। ये चीजें घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें पूजाघर में नहीं रखना चाहिए।

dont keep these things in your pooja place or mandir at home
hawan

ज्यादातर लोग जब हवन या अन्य कोई धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं तो बची हुई पूजा की सामग्री को वापस पूजाघर में ही रख देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। पूजा के बाद यदि आपके पास कोई सामाग्री बचती है तो उसे प्रवाहित कर देना चाहिए। यदि लौंग आदि बच गई हैं तो उसे घर में मसाले के रूप में उपयोग कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि जिस दिन आप यह मसाला उपयोग करें उस दिन सात्विक भोजन ही करें।

dont keep these things in your pooja place or mandir at home
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सनातन धर्म में पूजा-पाठ के कामों में फूलों का प्रयोग अवश्य किया जाता है। भगवान को फूल अर्पित किए जाते हैं माला पहनाई जाती हैं। इसके अलावा विशेष मौको पर मंदिर को फूलों से सजाया भी जाता है। यदि आप देवी-देवताओं को फूल अर्पित करते हैं तो उन फूलों को बासी हो जाने के बाद तुरंत हटा देना चाहिए। घर के मंदिर में भूलकर भी सूखे फूल मालाएं नहीं रखने चाहिए। यदि ऐसा होता है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर में कलह, दरिद्रता बढ़ने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dont keep these things in your pooja place or mandir at home
shankh

पूजा घर में शंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में श्री यानि लक्ष्मी का वास होता है। शंख बजाने से पूरे घर में सकारात्मकता का प्रवाह होता है, लेकिन पूजा घर में कभी भी दो शंख नहीं रखने चाहिए।

विज्ञापन
dont keep these things in your pooja place or mandir at home
vastu tips - फोटो : social media

अक्सर देखने में आता है कि लोग पूजा के स्थान पर देवताओं के साथ पूर्वजों की तस्वीरें भी रखते हैं। वास्तु कहता है कि पूजा घर में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। पूर्वजों का स्थान भी उच्च माना गया है परंतु उनकी तस्वीर लगाने के लिए अलग से स्थान बनाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed