सनातन धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय स्थान प्राप्त है। धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि जहां पर तुलसी का पौधा होता है और उसे नित्य पानी से सींचा जाता है, वहां पर हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है, क्योंकि भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय हैं। उनकी पूजा के जल में तुलसी का प्रयोग अवश्य किया जाता है। मान्यता अनुसार, जिस घर में तुलसी होती है और लोग नियमित रूप से सुबह शाम उसका पूजन करते वहां भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। जिससे घर में किसी प्रकार से अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। ज्योतिष में तुलसी और जल के कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
तुलसी और पानी के ये सरल उपाय लाएंगे जीवन में सुख-समृद्धि, धन-धान्य से भरा रहेगा आपका घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म को मानने वाले ज्यादातर घरों में तुलसी और लड्डू गोपाल तो अवश्य ही होते हैं। भगवान कृष्ण विष्णु जी का ही स्वरूप हैं इसलिए उन्हें भी तुलसी प्रिय हैं। प्रतिदिन लड्डू गोपाल को जल में तुलसी डालकर स्नान करवाना चाहिए। माना जाता है कि इससे विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है और आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर में करें तुलसी जल का छिड़काव-
तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला पौधा कहा गया है। माना जाता है कि जिस स्थान पर तुलसी लगी होती है वहां के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। एक पात्र में जल लेकर उसमें तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर रख देनी चाहिए। इस जल से पूरे घर में छिड़काव करना चाहिए। यदि घर में कोई बीमार है तो उसके ऊपर भी इस जल को छिड़का जा सकता है माना जाता है कि इससे रोगी का स्वास्थ्य जल्दी ही अच्छा होने लगता है।
तुलसी जल का करें सेवन-
तुलसी का धार्मिक महत्व तो माना ही गया है साथ ही इसमें बहुत सारे औषधीय गुण भी होते हैं। किसी तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें तुलसी के कुछ पत्तों को डालकर रात्रि में ढककर रख दें। प्रातः उठकर यह जल पी लें। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यदि घर में सब स्वस्थ रहते हैं तो खुशियां स्वतः ही बनी रहती हैं।
तुलसी के पानी से करें स्नान-
तुलसी जल को पीने के अलावा तुलसी जल को पानी में मिलाकर स्नान भी किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे आपके ऊपर से नकारात्मकता का प्रभाव दूर होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। इस समय मार्गशीर्ष मास चल रहा है। यह समय तुलसी जल से स्नान करने के लिए और भी उत्तम माना गया है।