फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्स से तुरंत बाहर निकाल दें ये चीजें नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Tue, 01 Dec 2020 06:48 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 01 Dec 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
These things should not be kept in purse there may be a problem of money
पर्स में रखा तो हो जाएगा नुक्सान

हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसके पास पैसे की आवक सुचारु रुप से बनी रहे। लेकिन कुछ बातों को ध्यान में न रखने के कारण कई बार हमें धन संबधित परेशानियां होने लगती है। पर्स हर व्यक्ति की एक छोटी तिजोरी होता है, इसलिए ज्योतिष के अनुसार हमें पर्स के रख-रखाव बारे में भी कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। लोग अपने पर्स में पैसों के साथ कई और चीजें भी रखते हैं। ज्यादातर लोगों के पर्स में बेकार की बहुत सारी चीजें पड़ी रहती है जिन्हें लोग बिना काम के ही संभाल कर रखे रहते हैं या फिर कई बार आलस के कारण पर्स को साफ नहीं करते हैं, लेकिन पर्स में रखी हुई कई बेकार की चीजों के कारण आपके पास धन की कमी हो सकती है। इसलिए तुरंत ही इन चीजों को पर्स से बाहर निकाल देना चाहिए। 

These things should not be kept in purse there may be a problem of money
पर्स

पुराने बिल या पर्चियां
ज्यादातर लोगों के पर्स में पैसों से ज्यादा बिल पर्चियां भरी होती हैं। लोग अक्सर बिल और पर्चियों के ये सोचकर नहीं निकालते हैं कि शायद कोई काम न पड़ जाए। ताकि समय पड़ने पर तुरंत मिल जाएं लेकिन आपकी ये आदत आपके लिए आर्थिक समस्या उत्पन्न कर सकती है। इससे धन की आवक रुकती है। पुराने बिल या पर्चियों को पर्स की जगह अन्य किसी जगह पर संभाल कर रखें। 

These things should not be kept in purse there may be a problem of money
उधार का हिसाब की पर्चियां पर्स में न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उधार का हिसाब की पर्चियां
कुछ लोग उधार के लेन-देन के हिसाब को छोटी डायरी या पर्ची में लिखकर अपने पर्स में ही रख लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके धन के आगमन को प्रभावित करता है। पर्स में उधार की चीजें रखने से धन की आवक पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These things should not be kept in purse there may be a problem of money
wallet - फोटो : social media

धारदार या नुकीली चीजें 
कुछ लोग अपने पर्स में छोटा सा चाकू या फिर पिन आदि नुकीली चीजें रखते हैं। इन चीजों के पर्स में रखने से नकारात्मक ऊर्जा के कारण धन की आपक पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए पर्स में से इन चीजों को तुरंत बाहर कर देना चाहिए। 

विज्ञापन
These things should not be kept in purse there may be a problem of money
पर्स में देवी-देवताओं या पूर्वजों की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देवी-देवताओं या पूर्वजों की तस्वीरें
कुछ लोग अपने पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीरें भी रखते हैं लेकिन देवी-देवताओं की तस्वीर रखते समय विशेष सावधानी बरतने का आवश्यकता होती है क्योंकि कई बार हम बिना हाथ धोए भी पर्स को छू लेते हैं ऐसी स्थिति में आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह से पूर्वजों की तस्वीरे भी पर्स में नहीं रखनी चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed