फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाना चाहते हैं धन-संपदा और सफलता तो सप्ताह के दिनों के हिसाब से करें ये उपाय

Wed, 02 Dec 2020 07:47 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 02 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Take measures according to days of the week to get wealth and success
सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। इसलिए हर दिन का अपना महत्व होता है। सप्ताह में दिनों के अनुसार उपाय करके आप उक्त देवी-देवता को प्रसन्न करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिष में सुख-समृद्धि पाने के लिए सप्ताह के दिनों के हिसाब से उपाय बताए गए हैं। जानते हैं सप्ताह के दिनों के हिसाब से उपाय...

 
Take measures according to days of the week to get wealth and success
shivling - फोटो : demo

सोमवार सप्ताह का पहला दिन भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। अगर आप कार्यों में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। अगर सोमवार के दिन किसी कार्य से बाहर जाना हो तो थोड़ा सा दूध या पानी पीकर निकलें साथ ही निकलते समय इस मंत्र का मन ही मन उच्चारण कर लें। 
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम: 

Take measures according to days of the week to get wealth and success
हनुमान जी

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित किया जाता है।  मंगलवार को किसी हनुमान मंदिर में जाकर जाएं, हनुमानजी को पान का बीड़ा और लाल फूल चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में समृद्धि आती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। मंगलवार के दिन  घर से बाहर जाते समय शहद का सेवन करें और इस मंत्र का जाप करते हुए बाहर के लिए निकलें।
 ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: 
हो सके तो मंगलवार को लाल वस्त्र पहनें या फिर लाल रंग का एक कपड़ा अपने साथ रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Take measures according to days of the week to get wealth and success
गणेश जी - फोटो : Pixabay

बुधवार का दिन बुद्धि के देवता भगवान गणेश को समर्पित किया जाता है। गणेश जी एक ऐसे देवता हैं जो मात्र दूर्वा अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं। बुधवार के दिन उन्हें दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें गुड़-धनिया का भोग लगाएं। बुधवार के दिन किसी काम से बाहर निकलते समय थोड़ी सी सौंफ खा कर निकलें। इस दिन हरे वस्त्र धारण करें या हरे रंग का कोई कपड़ा अपने साथ रखें।
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स:

विज्ञापन
Take measures according to days of the week to get wealth and success
lord vishnu - फोटो : Social Media

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है इनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गुरुवार को किसी विष्णु मंदिर जाएं विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें। इस दिन घर से बाहर जाते समय पीले रंग की मिठाई खाएं और पीले रंग के वस्त्र धारण करें। घर से बाहर जाते समय इस मंत्र का जाप करें। 
  ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम:

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed