Surya Grahan 2021 December: आज मार्गशीर्ष मास की अमावस्या है और साथ ही आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। आज यानि 4 दिसंबर 2021, शनिवार को लगने जा रहा ग्रहण साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा। ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना होती है, लेकिन धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से भी यह बहुत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इसी के साथ ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान पूजा आदि भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आइए जानते हैं सूर्यग्रहण का समय, सूतक काल और यह सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा।
Surya Grahan 2021 December: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, सूतक काल और किस राशि पर रहेगा प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन