Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 04 December 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज आपको वाहन के खराब होने से परेशानी हो सकती है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। शेयर पर धन न लगाएं। अपने बॉस व वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सफलता मिलने की कम संभावना है।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- क्रीम
अंक 2
आज आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अनैतिक प्रेम संबंध के कारण पति-पत्नि में आपसी मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। संतान के करियर की तरफ ध्यान दें। विवाह आदि को लेकर उत्सुकता रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
आप दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं। व्यापार में थोड़ी बहुत दिक्कतें आ सकती हैं। व्यापार फिलहाल थोड़ा मंदा चल सकता है। परिजनों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
शुभ अंक-14
शुभ रंग-नारंगी
अंक 4
आज आप कोई नया काम, कला या हुनर सीख सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी का आवेदन नामंजूर हो सकता है। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है।शुभ अंक- 13
शुभ रंग- भूरा