फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar: 31 अगस्त को शुक्र ग्रह करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन राशिवालों को रहना होगा सावधान!

Sun, 21 Aug 2022 05:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar Venus Transit in Singh rashi on August 31 hese zodiac signs have to be careful
शुक्र ग्रह करेंगे सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

Shukra Grah ka Singh Rashi mein Pravesh: वर्तमान में शुक्र कर्क राशि में स्थित है, लेकिन जल्द ही शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र का सिंह राशि में गोचर बहुत सारे बदलाव लेकर आएगा। शुक्रदेव असुरों के गुरु माने जाते हैं। शुक्र ग्रह ऐश्वर्य और सुख का कारक माना जाता है। सभी प्रकार के धन और ज्ञान के दाता शुक्र का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। जब कुंडली में शुक्र शुभ हो तो जातक को समय-समय पर अनेक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं यदि शुक्र कमजोर हो तो उस स्थिति में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं, इच्छाएं अधूरी रह सकती हैं जिससे सुख में कमी हो सकती है। 31 अगस्त को शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकालकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का सिंह राशि में गोचर कई राशियों के जातकों के लिए काफी व्यवधान पैदा करेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Shukra Gochar Venus Transit in Singh rashi on August 31 hese zodiac signs have to be careful
शुक्र ग्रह करेंगे सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

वृषभ  राशि
वृष राशि के जातकों के लिए इस परिवर्तन से मेहनत में वृद्धि होगी। शुक्र आपकी राशि का स्वामी है, इस कारण सिंह राशि में गोचर आपको नई चीजों से अवगत कराएगा। इस अवधि में स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। शुक्र के सुख स्थान में गोचर करने से सुख में कमी आएगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। आप खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे। घर में नवीनीकरण संबंधी कुछ काम भी हाथ लग सकते हैं। किसी भी वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। राजनीतिक बदलाव से आपको लाभ होगा।

Shukra Gochar Venus Transit in Singh rashi on August 31 hese zodiac signs have to be careful
शुक्र ग्रह करेंगे सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस अवधि में काफी भागदौड़ और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों का सहयोग नहीं मिल सकता है। हालांकि आपकी मां आपका साथ देगी, लेकिन दूसरे लोग आपकी मदद करने के लिए अपना समय लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, वाहन आदि से चोट लग सकती है। दिखावे से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar Venus Transit in Singh rashi on August 31 hese zodiac signs have to be careful
शुक्र ग्रह करेंगे सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
शुक्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए  बहुत सारी बाधाएं ला सकता है। इससे आपके काम की गति कम होगी जिससे समस्याएं पैदा होंगी। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकता है। आप अपने ससुराल वालों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आपको अपने बिजनेस में ज्यादा पैसा लगाने से बचना चाहिए। आप अपने दोस्तों के साथ कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Shukra Gochar Venus Transit in Singh rashi on August 31 hese zodiac signs have to be careful
शुक्र ग्रह करेंगे सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
इस अवधि में मकर राशि के जातकों के खर्चे अधिक और बचत कम होगी। आप उन जगहों पर पैसा निवेश कर सकते हैं जहां आपका ज्यादा लगाव नहीं है। शुक्र आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा। इस गोचर के प्रभाव से अन्य लोग आपकी खुशी और आपके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आप थकान और शुगर से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed