फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar July 2023: जुलाई में इस ग्रह का होगा महागोचर, इन राशि वालों पर बरसेगा अटूट पैसा

Sat, 17 Jun 2023 12:36 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar July 2023 Venus Transit these zodiac signs may get wealth and prosperity in Hindi
Shukra Gochar Effect on Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला

Shukra Gochar Effect on Zodiac Sign: शुक्र ग्रह सिंह राशि में 7 जुलाई 2023 को प्रातः 3:59 बजे गोचर करेंगे। सिंह राशि में शुक्र ग्रह 23 जुलाई को प्रातः 6:01 बजे वक्री गति में होंगे और 7 अगस्त 2023 को रात्रि 11:32 बजे वक्री चाल में कर्क राशि में वापस गोचर करेंगे। वहीं कर्क राशि में शुक्र 4 सितंबर 2023 को प्रात: 6:17 बजे वक्री से मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद पुनः  2 अक्टूबर 2023 को रात्रि 12: 45  पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र को वैभव, धन, विलासिता, भौतिक सुख और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ऐसे में जब शुक्र ग्रह गोचर करता है, तो इन स्थानों में सभी राशियों के जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। 7 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान 3 राशि के जातकों के तरक्की के योग नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

Shukra Gochar July 2023 Venus Transit these zodiac signs may get wealth and prosperity in Hindi
Shukra Gochar Effect on Zodiac Signs - फोटो : istock

मेष राशि
 सिंह राशि में शुक्र के गोचर की अवधि मेष राशि के उन जातकों को बहुत लाभ देगी जो डिजाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर और कलात्मक क्षेत्रों जैसे करियर क्षेत्रों से जुड़े हैं। मेष राशि के जातकों को प्रसिद्धि मिलेगी और आय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में छोटे-छोटे बदलाव आ सकते हैं और आपके व्यवसाय में प्रगति देखने को मिलेगी। मेष राशि के छात्र अपनी शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे क्योंकि उनकी पढ़ाई उचित दिशा में चल रही है। आपकी पुरानी परेशानियां दूर होंगी और आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।

Shukra Gochar July 2023 Venus Transit these zodiac signs may get wealth and prosperity in Hindi
Shukra Gochar Effect on Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र उनके चौथे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है और शुक्र के सिंह राशि में गोचर से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, क्योंकि आपकी वाणी में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा। इस समय आपको बड़ा आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। आपके प्रयासों से अधिक पैसा कमाने की आपकी क्षमता बढ़ेगी, जितना अधिक आप प्रयास करेंगे उतना अधिक आपको लाभ होगा और परिणामस्वरूप आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। कमाई के रास्ते भी बढ़ेंगे और शुक्र का सिंह राशि में गोचर आर्थिक दृष्टि से आपके लिए काफी अनुकूल साबित होगा। लंबी अवधि के निवेश भी आपको मुनाफ़ा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar July 2023 Venus Transit these zodiac signs may get wealth and prosperity in Hindi
Shukra Gochar Effect on Zodiac Signs - फोटो : istock

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है। शुक्र के सिंह राशि में गोचर की अवधि आपके लिए आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में संलग्न होने के लिए एक अच्छा समय होगा और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी और विभिन्न स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। व्यवसाय संबंधित यात्राएं आपको शुभ परिणाम देंगी। इस गोचर की अवधि में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और सरकार की नीतियां आपको लाभ भी देंगी।

विज्ञापन
Shukra Gochar July 2023 Venus Transit these zodiac signs may get wealth and prosperity in Hindi
Shukra Gochar Effect on Zodiac Signs - फोटो : istock

कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी शनि है और शुक्र इनके चतुर्थ और नवम भाव का स्वामी है और इनके लिए योगकारक ग्रह भी है। शुक्र के सिंह राशि में गोचर से विवाहित कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।  शुक्र के सिंह राशि में गोचर की इस अवधि में यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर या उनके नाम से कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं तो उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कुम्भ राशि के उन जातकों के लिए यह अवधि अनुकूल साबित होगी जो साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं और व्यवसाय का विस्तार भी होगा। नौकरीपेशा जातकों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी और इसके बाद उन्हें अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कुंभ राशि के जातक जो आयात-निर्यात का काम करते हैं उन्हें इस दौरान अच्छा मुनाफ़ा प्राप्त होगा। महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करने से आपको लाभ मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed