फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए सपने में पानी देखना कब होता है शुभ और कब होता है अशुभ

Sat, 24 Apr 2021 11:08 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 24 Apr 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
Shubh ashubh sapne Know the meaning of seeing water in a dream
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सोते समय हम सपने में कई चीजें देखते हैं। कई बार सपना बेहद सुखद होता है तो कई बार हम सपना देखकर डर जाते हैं। स्वप्न चाहे जैसा भी हो व्यक्ति को उसका अर्थ जानने की जिज्ञासा बनी रहती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने के शुभ और अशुभ दोनों ही फल होते हैं। इसी तरह से सपने में पानी देखने के भी कई अर्थ होते हैं। सपने में पानी देखना शुभ होता है या अशुभ यह उसे देखने की अवस्था पर निर्भर करता है। तो चलिए जानते हैं कि सपने में पानी देखना अब होता है शुभ और कब होता है अशुभ

Shubh ashubh sapne Know the meaning of seeing water in a dream
dream
सपने में नदी का पानी देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपने सपने में नदी का पानी देखा है तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपकी पुरानी इच्छाएं और सपने पूरे होने वाले हैं। आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने वाला है। जिससे आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यह सपना धन लाभ भी होने का संकेत देता है। यदि आप नदी में तैर रहे हैं तो ये शुभ स्वप्न है।

Shubh ashubh sapne Know the meaning of seeing water in a dream
dream
समुद्र का पानी देखना

यदि आपने सपने में समुद्र देखा है तो यह शुभ नहीं माना जाता है, यह आपके जीवन में थोड़ी उथल-पुथल मचा सकता है यानी आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। समुद्र का पानी खारा होता है इसलिए माना जाता है कि सपने में समुद्र देखने पर आपकी कटु वाणी के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shubh ashubh sapne Know the meaning of seeing water in a dream
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में बारिश का पानी देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बारिश या बारिश का पानी देखना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह स्वप्न देखने का मतलब होता है कि आपको जल्दी ही शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है। बारिश का पानी देखना सफलता प्राप्ति का संकेत होता है।

विज्ञापन
Shubh ashubh sapne Know the meaning of seeing water in a dream
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में बाढ़ का पानी देखना

स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में बाढ़ देखना बेहद ही अशुभ स्वप्न होता है। यह स्वप्न मृत्यु तुल्य कष्ट प्रदान करता है। ऐसा स्वप्न देखने पर आपको कहीं से अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed