फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2021: 11 अक्तूबर को शनिदेव होंगे मार्गी, इन उपाय से दूर करें शनिदोष

Wed, 22 Sep 2021 12:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 22 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
shani margi 2021 shani sade sati remedies and shani upay
शनि मार्गी 2021: शनि की महादशा 19 वर्षों की होती है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप बहुत ही कष्टकारी माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

सूर्यपुत्र और सभी 9 ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले शनिदेव को न्याय और कर्म प्रधान माना गया है। सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने के कारण इनका प्रभाव जातकों पर ज्यादा समय के लिए होता है। शनि की महादशा 19 वर्षों की होती है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप बहुत ही कष्टकारी माना जाता है। लेकिन दूसरी तरफ शनिदेव शुभ फल भी प्रदान करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ भाव में होते हैं वे उन्हें सभी तरह से शुभ फल प्रदान करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर कुंडली में शनि अशुभ हैं तो जातकों का कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में एक बार या उससे अधिक शनि की साढ़ेसाती का चरण जरूर आता है। शास्त्रों में शनि की पीड़ा से मुक्ति के लिए कई तरह के उपाय भी बताए गए हैं। शनिदेव की विशेष कृपा पाने के लिए शनिवार का दिन बहुत खास होता है।

shani margi 2021 shani sade sati remedies and shani upay
shani dev
शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं पहला, दूसरा और तीसरा चरण। साढ़ेसाती का पहला चरण धनु, वृषभ और सिंह राशि वालों के कष्ट से भरे रहते हैं। दूसरा चरण सिंह, मकर, मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा नहीं होता है। जबकि तीसरा चरण मिथुन, कुंभ, तुला और मीन राशि के लिए अशुभ होता है।

shani margi 2021 shani sade sati remedies and shani upay
shani dev

2021 में इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
मौजूदा समय में शनि मकर राशि में गोचर हैं। शनि के मकर राशि में गोचर होने के कारण धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती और मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। पूरी तरह से साल 2023 में धनु राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। 2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। शनि के मकर राशि में गोचर करने के कारण कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती 23 जनवरी 2028 को हटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani margi 2021 shani sade sati remedies and shani upay
shani dev
11 अक्तूबर शनि होंगे मार्गी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के क्रूर ग्रह होने के कारण जातकों पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। शनि ग्रह 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। किसी ग्रह की वक्री चाल का मतलब होता है उल्टी चाल से चलना। शनि अब 11 अक्तूबर 2021 से मार्गी हो जाएंगे। जिस कारण से कुछ राशियों का राहत तो कुछ की परेशानियां बढ़ जाएगी।

 
विज्ञापन
shani margi 2021 shani sade sati remedies and shani upay
shani dev
शनिदोष से बचने के उपाय
शास्त्रों में शनि का साढ़ेसाती और शनि दोष के प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। जिसे अपनाकर शनिदोष कम किया जाता सकता है।

- शनिवार का दिन शनिदेव की शुभ कृपा पाने के लिए सबसे अच्छा दिन माना गया है। शनिवार के दिन शनि मंदिर में शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए।
- शनिदोष से मुक्ति के लिए शनिदेव के दस नामों का जाप करना चाहिए। ये दस नाम इस प्रकार है- कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद, पिप्पलाश्र
- हर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं और दीया जलाएं।
- ज्योतिषी की सलाह पर कुंडली से शनि दोष को दूर करने के लिए नीलम रत्न धारण करें।
- हनुमानजी की आराधना करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है इसलिए हर शनिवार के दिन बजरंगबली के दर्शन करने और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
- शिव चालीसा का पाठ करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कुंडली से शनिदोष खत्म हो जाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed