फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष शास्त्र: शनिदेव कब-कब और किन लोगों पर रहते हैं मेहरबान, तीन राशियों पर विशेष कृपा

Sun, 07 Mar 2021 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 07 Mar 2021 07:11 AM IST
विज्ञापन
shani dev shani sade sati impact on these rashi
shani transit 2021: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति को उनके द्वारा किए गए कर्मो के आधार पर शुभ फल या दण्ड प्रदान करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति को उनके द्वारा किए गए कर्मो के आधार पर शुभ फल या दण्ड प्रदान करते हैं। शनि की महादशा, साढ़ेसाती और अशुभ छाया से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव जिस किसी पर भी अपनी दृष्टि डालते हैं उसके सारे काम बिगड़ने लगते है, आर्थिक परेशानियां और बीमारियां घेरने लगती हैं। लेकिन वहीं शनि की शुभ छाया से व्यक्ति को राजा की तरह उसके जीवन में सभी तरह के सुख और वैभव भी देते हैं। शनि देव जिन लोगों पर प्रसन्न रहते हैं और उन पर कभी भी उनकी बुरी छाया और उनकी साढ़ेसाती का प्रभाव नहीं रहता है। ज्योतिष में  बताया गया है कि व्यक्ति के द्वारा कुछ कर्म करने पर शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

shani dev shani sade sati impact on these rashi
shanidev
मेहनत कर जीवन यापन करने वाले लोगों पर
शनि न्यायप्रिय और कर्म के आधार पर फल देने वाले देवता हैं। सभी ग्रहों में शनि देव सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव उन लोगों को ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं जो मेहनती होते हैं। मेहनत करने वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती लगने के बावजूद भी शनि उन्हें ज्यादा कष्ट नहीं पहुंचाते हैं।
shani dev shani sade sati impact on these rashi
shani dev
सफाई रखने वालों पर
शनि देव ऐसे जातकों को ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं जो हमेशा अपने नाखून को साफ-सुथरा रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार जो लोग हमेशा अपने नाखूनों को दांतों से चबाते रहते हैं उन पर शनि की अशुभ छाया हमेशा रहती हैं। इसलिए शनिदोष से बचने के लिए हमेशा अपने नाखूनों को साफ करते रहना चाहिए और कभी भी उसे चबाना नहीं चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani dev shani sade sati impact on these rashi
shani dev
गरीबों और असहायों की मदद करने वालों पर 
शनि न्याय के देवता हैं। यानी जो लोग हमेशा सच और न्याय का साथ देते हैं उन पर हमेशा शनि की कृपा बनी रहती हैं। जो लोग गरीबों और असहायों की मदद करते रहते हैं उन पर कभी भी शनि की अशुभ छाया नहीं पड़ती। 
 
विज्ञापन
shani dev shani sade sati impact on these rashi
राशि

तीन राशियों पर विशेष कृपा
तुला राशि

राशिक्रम में तुला राशि सातवें क्रम की राशि है। तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशि में से एक है। इस राशि के स्वामी शुक्रदेव है। इस राशि के जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ये काफी प्रतिभाशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इस राशि पर शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। कर्मठ स्वभाव के कारण शनिदेव इन पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शनि की कृपा होने के कारण इनका भाग्य हमेशा साथ देता है। वहीं इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इनका जीवन सुख-सम्पन्नता और विलासितापूर्वक बीतता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को शनि देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed