फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: इस जगह पर भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा, हो सकती है आर्थिक परेशानी

Sat, 06 Mar 2021 05:46 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 06 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
According to Vastu the right place and right direction to plant Tulsi
वास्तु टिप्स: तुलसी के पौधे को धार्मिक, ज्योतिष, वास्तु यहां तक की चिकित्सा में भी तुलसी महत्व माना गया है।

सनातन धर्म में तुलसी को बहुत ही पूजनीय पौधा माना गया है। शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां पर तुलसी का पौधा न लगा हो। तुलसी के पौधे को धार्मिक, ज्योतिष, वास्तु यहां तक की चिकित्सा में भी तुलसी महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी लगी होती है औऱ रोज तुलसी में दीपक जलाया जाता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है। तो वहीं वास्तु के हिसाब से घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तुलसी भगवान श्री हरि की प्रिय हैं। जहां तुलसी लगी होती है, वहां भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है, लेकिन यह पौधा लगाने से पहले महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। यदि इसे सही स्थान और सही दिशा में न लगाया जाए तो घर में आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।

According to Vastu the right place and right direction to plant Tulsi
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज के समय में घरों के आकार और बनावट में बहुत ज्यादा अंतर आ गया है। इसलिए ज्यादातर लोग छोटा घर होने के कारण बालकनी ना होने पर या फिर अच्छी धूप के लिए तुलसी का पौधा अपनी छतों पर रखते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा छत पर रखने से दोष लगता है। यदि घर की छत पर तुलसी का पौधा लगाया जाए तो आमतौर पर उनकी कुंडली में प्राकृत दोष लगता है। इसका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। इसलिए जितना हो सके तुलसी को छत पर लगाने से बचना चाहिए।

According to Vastu the right place and right direction to plant Tulsi
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस दिशा में न लगाएं तुलसी

वास्तु के अनुसार जहां सही दिशा में लगाई गई तुलसी से आपके घर में सुख समृद्धि, शांति और सकारात्मकता आती है तो वहीं गलत दिशा में लगी हुई तुलसी के कारण आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर में तुलसी कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण में तुलसी लगाने से आपको अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Vastu the right place and right direction to plant Tulsi
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तुलसी लगाने के लिए यह दिशा रहती है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर-पूर्व मानी गई है। यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी गई है। इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में धन वृद्धि होती है। इसके अलावा पश्चिम दिशा में भी तुलसी लगाई जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed