हर व्यक्ति चाहता है कि वह धन-धान्य से परिपूर्ण रहे। उसके यहां किसी भी प्रकार का कोई अभाव न हो। लेकिन कुछ लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है जिसके कारण उनके के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है। परंतु कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत मेहनत और मां लक्ष्मी की आराधना करने के पश्चात् भी दरिद्र रहते हैं। पौराणिक कथाओं में इसका कारण बताया गया है।
जब इंद्रदेव ने मां लक्ष्मी से पूछा, कुछ लोग अमीर तो कुछ गरीब क्यों रहते हैं
पौराणिक कथा के अनुसार एक बार इंद्रदेव ने मां लक्ष्मी से प्रश्न किया कि आपकी पूजा और आराधना हर मनुष्य करता है। फिर भी कुछ लोग अमीर तो कुछ गरीब क्यों रहते हैं। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री हरि की संगिनी मां लक्ष्मी ने कहा आवश्यक नहीं है कि मेरी पूजा करने पर हर व्यक्ति को धन की प्राप्ति हो क्योंकि पूजा के साथ व्यक्ति को कर्म भी अच्छे होना जरुरी होता है। प्रत्येक मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार गरीब या अमीर होता है। मां लक्ष्मी ने इंद्रदेव को इस बारें में बताते हुए कहा कि पूजा करने के साथ पूरी श्रद्धा और सम्मान रखना भी आवश्यक होता है। जानते हैं कि और किन कारणों से नहीं होता है मां लक्ष्मी का वास..
मां लक्ष्मी उस घर में कभी वास नहीं करती है जहां पर हर समय झगड़ा या बिना बात के शोर होता हो। जहां पर शांति का अभाव हो मां लक्ष्मी की कृपा वहां नहीं होती है। इसलिए घर में शांति और खुशी का वातावरण रखना चाहिए।