फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravivar Upay: कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो रविवार को करें ये विशेष उपाय, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Sun, 21 Aug 2022 10:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
Ravivar Ke Jyotishiy Upay Do this special remedy on Sunday to get rid of debt and troubles
कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो रविवार को करें ये विशेष उपाय

Ravivar Ke Jyotishiy Upay: हिंदू धर्म में हर दिन को किसी न किसी देवता या ग्रह की पूजा से जोड़ा जाता है। रविवार दृश्य देवता भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सूर्य देव अपने साधकों की विधि-विधान से पूजा कर उन्हें सुख, धन, यश और आरोग्य प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार चूंकि रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है, जो नौ ग्रहों में राजा माने जाते हैं, इसलिए इस दिन पूजा करने से इस ग्रह से संबंधित सभी दोष दूर हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव की शुभता प्राप्त करने के लिए रविवार के दिन लाल चंदन या रोली का तिलक लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति के मान सम्मान में वृद्धि होती है और उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं रविवार के कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय जो आपके जीवन में शुभ परिणाम लेकर आएगा। 

Ravivar Ke Jyotishiy Upay Do this special remedy on Sunday to get rid of debt and troubles
कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो रविवार को करें ये विशेष उपाय

कार्यों में सफलता के लिए उपाय 
यदि आपके कार्य काफी समय से रुके हुए हैं और उसमें नुकसान हो रहा है तो इसके लिए आप रविवार को यह उपाय कर सकते हैं। रविवार के दिन आप इस मंत्र का 21 बार जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपके कार्य पूरे होंगे और आपको लाभ भी मिलेगा। मंत्र इस प्रकार है -'ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:'  

Ravivar Ke Jyotishiy Upay Do this special remedy on Sunday to get rid of debt and troubles
कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो रविवार को करें ये विशेष उपाय

कर्ज मुक्ति के उपाय 
यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है, तो ऐसे व्यक्ति को रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। और व्यक्ति की जीवन में आ रही है सभी परेशानियां दूर होती हैं और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravivar Ke Jyotishiy Upay Do this special remedy on Sunday to get rid of debt and troubles
कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो रविवार को करें ये विशेष उपाय

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय 
यदि आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो रविवार के दिन अपने घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं। इसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में वास करती है। 

विज्ञापन
Ravivar Ke Jyotishiy Upay Do this special remedy on Sunday to get rid of debt and troubles
ये चीज दान करने से होगा लाभ - फोटो : iStock

ये चीज दान करने से होगा लाभ 
रविवार के दिन दान करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन गुड़, दूध, चावल व कपड़ा का दान करने से भी सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed