फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu Gochar 2023: इस साल केतु का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, 3 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां

Sat, 12 Aug 2023 04:57 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 12 Aug 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Ketu Gochar 2023 Date Ketu In kanya rashi Negative Impact On These Zodiac Signs In Hindi
इस साल केतु का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, 3 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह कहा जाता है। राहु जहां सिर है तो वहीं केतु केवल धड़ है। कुंडली में केतु मोक्षकारक ग्रह है। यह ग्रह मनुष्य जीवन में त्याग और वैराग का कारक है। केतु वृश्चिक और धनुराशि में उच्च का माना जाता है या इन राशियों में अतिविशिष्ट होकर फलदायी हो जाता है। 

Ketu Gochar 2023 Date Ketu In kanya rashi Negative Impact On These Zodiac Signs In Hindi
इस साल केतु का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, 3 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां - फोटो : अमर उजाला

केतु इस समय तुला राशि में गोचर कर रहे हैं और जल्द ही यह तुला राशि से निकलकर 30 अक्टूबर 2023 से कन्या राशि में गोचर करेगा। केतु का यह राशि परिवर्तन साल 2023 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा और इसके प्रभाव ना केवल जातकों के जीवन पर बल्कि देश और दुनिया पर भी पड़ेंगे। आइए जानते हैं केतु के राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होने जा रहा है...

Ketu Gochar 2023 Date Ketu In kanya rashi Negative Impact On These Zodiac Signs In Hindi
इस साल केतु का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, 3 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि  
इस राशि के लग्न से देखें तो केतु पंचम भाव से गोचर करेंगे। कुंडली में पंचम भाव का अतिविशेष महत्व है। इस भाव से प्रेम, संतान, शिक्षा का विचार किया जाता है। इस भाव में केतु के आने से परिवर्तन साफ दिखाई देंगे। यहां से केतु देव नवम, एकादश और लग्न भाव दृष्टि डालेंगे। 

केतु विच्छेद का कारक है लिहाजा पंचम भाव में आने से पढ़ाई में दिक्कतें होंगी। प्रेम संबंधों में चल रहे हैं तो आपको धोखा मिल सकता है। इस समय किसी भी तरह के प्रेम संबंधों में नहीं पड़ें तो आपको दुख कम पहुंचेगा। गोचर के प्रभाव से मित्रों से कष्ट हो सकता है। हालांकि केतु के गोचर से व्यापारी वर्ग को फायदा होगा। नया काम शुरू हो सकता है। नौकरी न बदलें तो बेहतर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu Gochar 2023 Date Ketu In kanya rashi Negative Impact On These Zodiac Signs In Hindi
इस साल केतु का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, 3 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए केतु दूसरे भाव से गोचर करेंगे। कुंडली का दूसरा भाव वाणी, संचित धन और परिवार का होता है। केतु के इस भाव में विराजमान होने से छठे, आठवें और दशम भाव पर केतु देव की दृष्टि होगी। दूसरे भाव पर केतु का प्रभाव होने से वाणी में कटुता आएगी। परिवार में कलह हो सकती है। किसी कोर्ट केस में हार मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है जबकि गुप्त शत्रु सामने आ सकते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस गोचर काल में कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन
Ketu Gochar 2023 Date Ketu In kanya rashi Negative Impact On These Zodiac Signs In Hindi
इस साल केतु का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, 3 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि में केतु का गोचर दशम भाव में होगा। कुंडली का दसवां भाव व्यक्ति के कार्यस्थल और एक तरह से पद व कर्म का होता है। इस भाव में केतु के आने से केतु देव की दृष्टि दूसरे,चौथे और छठे भाव पर होगी। हालांकि केतु के गोचर से राजनीति से जुड़े जातकों को बेहतर मौके मिलेंगे। जॉब करते हैं तो ऑफिस में सावधान रहें क्योंकि इस दौरान कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिलेगी। बिना सोचे-समझे धन उधार नहीं दें। मां की सेहत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed