फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफलः इन 3 राशियों की छोटी सी चूूक भी बिगाड़ कर सकती है इनका भविष्य

Mon, 03 Jul 2017 08:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 03 Jul 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 3rd july to 9th july

ये सप्ताह 9  राशियों  के लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन 3 राशि वाले अगर इस सप्ताह सतर्क नहीं रहे तो भारी नुकसान हो सकता है। इनकी छोटी सी चूक आने वाले समय को खराब कर सकती है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

मेष राश‌िः भाग्य का मिलेगा साथ

weekly rashiphal 3rd july to 9th july
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

यह सप्ताह शुभ रहने के संकेत हैं। सप्ताह के आरंभ में बुध, सूर्य और मंगल पराक्रम भाव में एक साथ गोचर कर रहे हैं जिस कारण यह सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि करने वाला रहने के आसार हैं। हालांकि बुध सप्ताहारंभ में ही परिवर्तित होकर आपकी राशि से चौथे स्थान में चले जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होने के आसार हैं। कामकाज के मामले में भी इस सप्ताह का समय आपके लिए शुभ कहा जा सकता है।

वृष राश‌िः सुख-सुविधाएं जुटा सकते हैं

weekly rashiphal 3rd july to 9th july
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

यह सप्ताह काफी सुखद रहने के आसार नज़र आ रहे हैं। दरअसल इस समय शुक्र आपके लग्न में विद्यमान रहेंगें, जो कि आपके लिये इस समय को सुखमय बना रहे हैं। आप अपने जीवन में सुख-सुविधाएं जुटा सकते हैं। रोमांटिक जीवन के लिहाज से तो यह समय और भी सौभाग्यशाली रह सकता है। जो अविवाहित जातक अभी तक किसी के प्यार में नहीं पड़े हैं उनके जीवन में किसी खास का आगमन हो सकता है। विवाहित दंपतियों और पहले से प्यार के बंधन में बंधे प्रेमी युगलों के लिये भी यह समय उनके रिश्ते को और प्रगाढ़ करने वाला रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः हर जगह बढ़ेगा मान सम्मान

weekly rashiphal 3rd july to 9th july
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

इस सप्ताह मिथुन जातकों का आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा। आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होने के आसार हैं जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। हालांकि आपका रूझान धार्मिक कार्यों की ओर भी अग्रसर हो सकता है। संभव है कि परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी हो। व्यवसायी जातकों के लिये भी समय अच्छा रह सकता है। आपके लिये धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी आय भी काफी अच्छी रहने के आसार हैं। हालांकि आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन इससे आपको किसी भी नज़रिये से घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह खर्चे आप अपनी अपेक्षानुसार ही करेंगें।

विज्ञापन

कर्क राशिः सेहत को लेकर सावधान रहें

weekly rashiphal 3rd july to 9th july
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

 इस सप्ताह मिले जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पक्ष पर बात करें तो यह समय आपके लिये थोड़ा सचेत रहने का है। विशेषकर नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें और अपनी आंखों की देखभाल करें। किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो तो लापरवाही न बरतें और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श लें। कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिये शुभ कहा जा सकता है। व्यवसायी जातकों के लिये धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नई परियोजनाओं में निवेश करने से लाभ प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं हालांकि आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर ही लेना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed