मार्च महीने के पहले हफ्ते में ग्रहों की स्थितियों का आपकी राशि पर क्या असर होगा। क्या यह हफ्ता आपको लाभ और उन्नति का मौका दिलाएगा या आपको संघर्ष और उलझनों का सामना करना होगा।
मेष राशिः कार्यस्थल पर आप सबके चहेते बने रहेंगे
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आगामी सप्ताह में आपको वास्तविकता को करीब से समझना होगा। अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। किन्तु आर्थिक तौर से परेशानी ना होने के कारण आप इस कठिन परिस्थिति में भी लड़ने की शक्ति प्राप्त कर लेंगे। इससे आपके स्वास्थय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और आप परिवार की ओर ध्यान दे पाएंगे। अपने प्रेम जीवन में आप चिंतामुक्त रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य से अंत तक व्यवसायिक स्तर पर आप सफलता के समीप जाने के लिए अग्रसर रहेंगे। आपके इस सशक्त व्यक्तित्व से कार्यस्थल पर आप सबके चहेते बने रहेंगे। यहाँ तक कि आपके चंद सहयोगी आपसे सलाह-मशविरा करने के लिए भी चर्चा करना चाहेंगे।
वृष राशिः व्यवसायियों को लुभावने अवसर प्राप्त होंगे
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आगामी सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। व्यवसायियों को लुभावने अवसर प्राप्त होंगे और वे उनमें निवेश कर धन लाभ पा सकते है। सौभाग्य उनका साथ देगा और वे अपने कड़े परिश्रम से सफलता का स्वाद चखेंगे। संभव है कि अधिक कार्यभार के चलते आप तनाव में आ जाएं किन्तु आप अपनी कार्यक्षमताओं से अपने अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। ऐसे में आपके करियर में यह बहुत ही अच्छा अवसर होगा जब आपकी हर ओर से प्रशंसा होगी। इससे कहीं ना कहीं आपको भी ख़ुशी होगी और आप संतुष्ट होंगे। इसका लाभकारी प्रभाव आपके निजी जीवन में भी पड़ेगा।
मिथुन राशिः आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिए स्थिर रहने के आसार हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपको भावनात्मक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके रिश्तों में कुछ आकस्मिक व अनपेक्षित बदलाव आ सकते हैं, हो सकता है इन बदलावों के लिये आप अभी मानसिक रूप से तैयार न हों। आपके लिये सलाह है कि यदि आप अपने संबंधों को लेकर गंभीर हैं तो धैर्य से काम लें। बिना परेशान हुए मुश्किलों का सामना डट कर करें। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिए स्थिर रहने के आसार हैं। सेहत भी सामान्य बनी रहने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में भी हालात सामान्य रहेंगे इसकी उम्मीद कर सकते हैं।
कर्क राशिः आने वाले दिनों में आपको कुछ सरप्राइज मिल सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आप खुद को थोड़ा भावुक थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आप अपनी भावनाओं को किसी के सामने व्यक्त करने को लेकर उत्सुक भी हों। शिक्षा व कला क्षेत्र से जुड़े जातकों में प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृति का विकास हो सकता है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास आपके प्रतिस्पर्धियों को परास्त करने में आपके लिये सहायक हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने आस पास हर एक बात, हर एक चीज़ को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और आपकी रचनात्मक छवि से आप एक नयी पहचान बना सकते हैं। हालांकि अपनी इच्छाओं के विपरीत आपको तुरंत परिणाम नहीं मिलेंगे। आने वाले दिनों में आपको कुछ सरप्राइज मिल सकते हैं।