{"_id":"59747ce94f1c1b62708b45d8","slug":"weekly-rashiphal-24th-july-to-30th-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुलाई का आखिरी सप्ताह इन 4 राशियाें के लिए एक साथ लाया कई परेशानियां","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
जुलाई का आखिरी सप्ताह इन 4 राशियाें के लिए एक साथ लाया कई परेशानियां
Mon, 24 Jul 2017 07:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Mon, 24 Jul 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
12 राशियों में से 8 राशियों काे इस सप्ताह यानि जुलाई माह के आखिरी सप्ताह में फायदा ही फायदा होगा, लेकिन 4 राशि उतनी खुशनसीब नहीं होगी। इन चार राशियों को इस सप्ताह विवाद, नाेंक झोंक, नाराजगी, गस्से आदि का सामना करना पड़ेगा, जिससे इनका पूरा सप्ताह ही तनावपूर्ण रहेगा। जानिए इस सप्ताह आपके हिस्से में क्या आया है।
मेष राशिः ऑफिस में बन सकती है एक नई पहचान
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं इसलिये व्यवासायिक तौर पर लाभ की उम्मीद आप कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। इसका कारण कार्यस्थल पर आपका बेहतर प्रदर्शन हो सकता है। सामाजिक तौर पर भी आपकी छवि निखर कर आ सकती है। हालांकि कामकाज संबंधी कुछ उलझनें भी सामने आ सकती हैं लेकिन इन सब से पार पाते हुए आप अच्छे से अपने कार्यों को अंजाम दे सकते हैं जिससे कार्यस्थल पर आप एक नई पहचान भी बना सकते हैं। हालांकि इस हफ्ते परिजनों को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। सप्ताह के लगभग मध्य में शुक्र वृष राशि से परिवर्तित होकर मिथुन में प्रवेश करेंगें। इस समय आपको किसी आक्समिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
वृष राशिः आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आपके लिए यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। घर से लेकर दफ्तर तक सुख शांति का वातावरण आपके लिये बना रह सकता है। इस समय आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं हालांकि अपने छोटे भाई-बहनों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। भाई-बहनों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। सप्ताह के मध्य में 26 जुलाई की शाम को शुक्र आपकी राशि को छोड़कर आपके दूसरे भाव में चले जाएंगे। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के संकेत दे रहा है। धन लाभ होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः ग्रह परिवर्तन से बनेंगे विवाह के योग
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है विशेषकर आर्थिक रूप से थोड़ा देखभाल कर चलें। खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं, इसलिए आपके लिये सलाह है कि व्यर्थ के खर्चों से बचकर रहें। प्रतिस्पर्धी भी इस समय आप पर हावी हो सकते हैं। हाल ही में आपने जो सफलता अर्जित की है उससे कुछ लोग आपके शत्रु भी बन सकते हैं। 26 जुलाई को शुक्र वृष राशि से परिवर्तित होकर आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगें। यह समय आपके रोमांटिक जीवन के लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। अविवाहित जातकों को अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है तो वहीं विवाहित जातकों को भी अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः आवेश में न लें कोई निर्णय
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपके लिये यह सप्ताह थोड़ा सतर्क रहने का है। विशेषकर कार्यस्थल पर अपने काम को सावधानी से करें। साथ ही अपने आप पर काबू रखें। दरअसल इस समय आपका स्वभाव थोड़ा आक्रामक रहने के आसार हैं। आप अपने विचारों में भी नकारात्मकता को महसूस कर सकते हैं। आपके गुस्से का कारण वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव भी हो सकता है। आवेश में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। 26 जुलाई को शुक्र का परिवर्तन आपकी राशि से 12वें भाव में होगा। इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।