फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: इन 5 राशि वालों के लिए आने वाला समय रहेगा फायदेमंद

Mon, 23 Oct 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 23 Oct 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 23rd october to 29th october

पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। 5 राशि वालों के लिए 29 अक्टूबर तक का समय लाभदायक रहेगा। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।



ये भी पढ़ें- कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है इन राशि वालों को, जाने अपना राशिफल

मेष राश‌िः अधिकारियों से सावधान रहने की जरूरत

weekly rashiphal 23rd october to 29th october
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

शुक्र ग्रह का कन्या राशि पर प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन सबके कारण मानसिक तनाव रहने के आसार भी हैं। अपने कटु शब्दों से किसी प्रियजन का दिल दुखा सकते हैं। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से धार्मिक कार्यों की ओर आपके रुझान में कमी आ सकती है। आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। हालांकि कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों से सावधान रहने की आवश्यकता भी रहेगी, इसके लिए अपना लेखा-जोखा तैयार रखें। 

वृष राश‌िः वित्तीय स्थिति बेहतर रहने की संभावना

weekly rashiphal 23rd october to 29th october
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा घर में खुशियां आएंगी। फिर भी आपको कुछ समस्याओं से सावधान रहने की जरुरत है। तुला में सूर्य के प्रभाव के कारण सेहत संबंधी परेशानियां रहेंगी। आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, मगर फिर भी आप उन पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में बाधाओं के कारण विकास की गति धीमी रहने के आसार हैं। तुला राशि में बुद्ध के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और नई उर्जा का संचरण रहेगा। वित्तीय स्थिति की बात करें तो आपकी स्थिति बेहतर रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः वित्तीय लाभ होने की संभावना

weekly rashiphal 23rd october to 29th october
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव के कारण मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे वित्तीय लाभ होगा और मान सम्मान बढेगा। अपने कुशल व्यक्तित्व से आप सबको प्रभावित करने में सफल रहेंगे। व्यापार में हानि होने की संभावना है, जिसके कारण योजनाएं विफल भी हो सकती हैं। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से खर्च बढ़ सकते हैं। खासकर यात्रा संबंधी खर्चों का ध्यान रखें।

विज्ञापन

कर्क राशिः पैतृक संपति से लाभ की संभावना

weekly rashiphal 23rd october to 29th october
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कर्क राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव से कुछ अपरिहार्य कारणों से आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है और व्यवसाय में अप्रत्याशित धन हानि के योग भी बन सकते हैं। साथ ही तुला में बुद्ध के प्रभाव से आपको पैतृक संपति से लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा आपको अपना व्यवसाय बढ़ाने की चिंता रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed