इस हफ्ते शनि महाराज का राशि परिवर्तन होने जा रहा है जो इस साल की एक बड़ी घटना है। शनि के राशि परिवर्तन के बाद और इससे पहले के कुछ दिनों में आपकी राशि पर ग्रहों का कैसा प्रभाव रहेगा जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशिः आपके खर्चे बढ़ सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएगें। ऑफिस के सिलसिले में आपको जरुरी फैसला भी लेना पड़ेगा। आर्थिक तौर पर खर्च बढ़ सकते हैं, विशेषकर घर और फर्नीचर पर ज्यादा खर्चा होने की आशंका है। आप में से कुछ अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिये थोड़ी मुश्किलें लेकर आ सकता है। इसलिये आपके लिये सुझाव है कि संयम रखें व चीजों को दुरुस्त करने के प्रयास जारी रखें।
वृष राशिः आपको कुछ अनपेक्षित लाभ होगा
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अद्भुत रहेगा और इस दौरान आपको अपने करियर में बेहतरी लाने के लिए एक अवसर प्राप्त होगा। पूरे सप्ताह आप एक तड़कते-भड़कते मूड में दिखाई देंगे। आर्थिक तौर से भी यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा क्योंकि आपको कुछ अनपेक्षित लाभ होगा। आपके व्यवसाय में भी बेहतर सुधार आने से आप सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकेंगे। ज़रुरत के समय पर आपके दोस्त भी आपके साथ मौजूद रहेंगे।
मिथुन राशिः इस पूरे हफ्ते आपकी मस्ती चलती रहेगी
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप किसी छोटे तनाव से परेशान हो सकते है। आप खेलकूद और दूसरे कार्यों मे व्यस्त रहेंगे, मस्ती के पूरे मूड मे रहेंगे। इस पूरे हफ्ते आपकी मस्ती चलती रहेगी, और आप जीवन का भरपूर लाभ उठाएंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आप खूब मस्ती करेंगे और धमाल मचाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है।
कर्क राशिः अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर न हों
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आपको इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है कि आप अपने किसी भी काम के लिए, चाहे वो छोटा हो या बड़ा, दूसरे पर निर्भर ना हो। अपना काम स्वयं ही करें। यदि आप व्यक्तिगत कार्य के लिए किसी दूसरे पर निर्भर होंगे तो आपको हानि ही होगी। जमीन-जायदाद संबंधी मसलों से दूर ही रहें अन्यथा आप अपने आप को कानूनी पचड़ों में फंसा हुआ पाएंगे। एक बार कानूनी कार्यवाही में पड़ गए तो इससे जल्दी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।