हम नए साल में कदम कर चुके हैं और हर कोई अपने साल की शुरुआत अच्छे तरह से करना चाहता है। जानिए वर्ष का पहला सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आया है।
पढ़ें- राशिफल 2018: जानिए कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल
मेष राशिःवित्तीय लाभ मिलने के योग
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
वर्ष 2018 के पहले सप्ताह में बुध आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके लिए वित्तीय लाभ मिलने के योग बना रहा है, साथ ही आपको एक अलग पहचान भी मिल सकती है जो आपके नाम को चमकाने का काम करेगी। इस दौरान आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब हो सकते हैं। व्यावसायिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं। आपकी राशि से नौवें घर में सूर्य के गतिमान होने से आपको भाग्य का साथ मिल सकता है, साथ ही धार्मिक कर्मकांडो के प्रति आपका रुझान बढेगा।
वृष राशिः व्यावसायिक क्षेत्र में संभल कर रहें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
साल के पहले हफ्ते में बुध आपकी राशि से सातवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं, जिसके प्रभाव से व्यावसायिक क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में आपको वित्तीय हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी महिला से आपका विवाद हो सकता है और साथ ही खर्चों पर भी नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। इसके साथ ही आपकी राशि से आठवें स्थान पर सूर्य के गतिमान होने से आपको स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आपको ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशिः धन और प्रतिष्ठा में आ सकती है कमी
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस हफ्ते राशि स्वामी बुध आपकी राशि से छठे भाव में गोचररत हैं, जिसके प्रभाव से आपको नाम और शौहरत मिलने के योग हैं। अगर आप कृषि, लेखन या प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं, तो इस दौरान जुड़ सकते हैं। सेहत के हिसाब से यह वक्त अच्छा रहेगा। आपकी राशि के सातवें स्थान पर सूर्य के आने से आपके सहभागी के करियर में प्रगति के योग हैं, मगर आपको कार्यों में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके धन व प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।
कर्क राशिः आपके शत्रुआे ताकत को कम करेगा सूर्य
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आपकी राशि से पांचवे स्थान पर बुध के गोचर से आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। बाकी धन और परिवार में बढ़ोतरी होगी। आपकी राशि से छठे घर में सूर्य आकर आपके शत्रुओं की ताकत कम करेगा और आपको व्यावसायिक रुप से सुकून का एहसास होगा। इसी दौरान शुक्र भी छठे घर में गोचररत हैं मगर सूर्य के साथ आने से वह अपना प्रभाव खो रहा है, फिर भी आप अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही अपनी सेहत का ध्यान रखें।