फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई कारणों से यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा इन 5 राशियों के लिए

Sat, 12 Mar 2016 04:53 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sat, 12 Mar 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 14 to 20 march
साप्‍ताह‌िक राश‌िफल

ज्‍योत‌िषीय दृष्ट‌ि से सबसे खास बात यह है क‌ि इस हफ्ते सूर्य राश‌ि पर‌िवर्तन करने जा रहा है और यह कुंभ राश‌ि से न‌िकलकर धनु राश‌ि में पहुंच रहा है। इसके साथ ही सूर्य का केतु के साथ युत‌ि संबंध समाप्त होगा और गुरु राहु के साथ षडाष्टक संबंध बनेगा। सूर्य का यह राश‌ि पर‌िवर्तन जहां कई राश‌ियों को कष्ट देगा वहीं कुछ लोगो के ल‌िए फायदेमंद भी है।

weekly rashiphal 14 to 20 march
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

मेष राश‌िः यदि आप कुछ नया करने की चाह रखते हैं तो यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली साबित हो सकता है। व्यवसायी जातक नई परियोजनाओं पर ध्यान दे सकते हैं। इस समय निवेश करना भी आपके लिये लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले जातक मेहनत के साथ-साथ अपने कार्य से संबंधित रचनात्मक सुझाव वरिष्ठ अधिकारियों को देकर प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। वहीं आपका पारिवारिक एवं व्यक्तिगत जीवन भी खुशहाल रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी पसंदीदा चीजें करने के लिये भी समय निकाल सकते हैं।

weekly rashiphal 14 to 20 march
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

वृष राश‌िः इस सप्ताह आप पूरे जोश में रहेंगें, कार्यस्थल पर काम का दबाव तो होगा लेकिन अापको यह एक खेल की तरह लगेगा और रचनात्मक रुप से समयानुसार कार्यों को अंजाम दे पायेंगें। वहीं दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरने की संभावना है। आप पूरी मस्ती के साथ पूरे मूड में रहेंगें। आपका रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छा रहने के आसार है। हां कुछ जातक थोड़े मानसिक तनाव से भी गुजर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी जेब हल्की हो सकती है इसलिये अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें साथ ही सप्ताहांत पर अपनी सेहत के प्रति भी सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashiphal 14 to 20 march
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

म‌िथुन राश‌िः इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। विशेषकर दांपत्य जीवन जी रहे जातकों में मनमुटाव हो सकता है। अपने साथी से बातचीत करते समय ध्यान रखें कि आपकी बातों से आपके साथी की भावनाओं को ठेस न पंहुचें। वहीं कामकाज के सिलसिले में सप्ताह अच्छा रहने के आसार हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर इस सप्ताह मिल सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातक लक्षित क्षेत्र की तैयारी में जुट जाएं आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसायी जातक निवेश करने में थोड़ी सतर्कता बरतें हो सके तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही निवेश करें। किसी भी तरह की सौदेबाजी में कानूनी प्रक्रिया का ध्यान रखें व कागजात अच्छे से जांच लें।

विज्ञापन
weekly rashiphal 14 to 20 march
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कर्क राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं। हो सकता है आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया जाये। ऐसे खुशनुमा माहौल में आप अपने परिजनों एवं आपके परिजन आपकी उपस्थिति को काफी अहम समझेंगें। हो सकते तो परिवार के साथ अलग से भी खुशी के इन लम्हों को जियें। व्यवसायी जातकों के लिये भी सप्ताह अच्छा गुजर सकता है। पूर्व में किये गये निवेश का लाभ भी आपको प्राप्त हो सकता है। कुछ जातक नये साथी के आगमन से जीवन की एक नई शुरुआत करेंगें तो वहीं संतान प्राप्ति के लिये भी यह समय उचित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed