{"_id":"589d98714f1c1b875237bd1c","slug":"weekly-rashiphal-13-to-19-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते दो बड़े ग्रहों की बदलेगी स्थिति, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इस हफ्ते दो बड़े ग्रहों की बदलेगी स्थिति, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
Mon, 13 Feb 2017 08:35 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी
Updated Mon, 13 Feb 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस हफ्ते सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य शनि की राशि मकर से निकलकर शनि की ही दूसरी राशि कुंभ में आएंगे। जबकि हफ्ते के मध्य में बुध अस्त होंगे। ऐसे में यह पूरा हफ्ता आपके लिए कितना फायदेमंद रहेगा देखिए।
मेष राशिः खुश खबरी भी मिल सकती हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपके निजी जीवन में आ रही वे परेशानियां कम हो सकती हैं जिन्हें आप पिछले कई दिनों से झेलते आ रहे हैं। इसके साथ ही आपको अपने निजी जीवन में ही कुछ रोचक खुश खबरी भी मिल सकती हैं। यदि आप अभी तक किसी के प्रेमपाश में नहीं बंधे हैं तो सप्ताह की शुरुआत आप अपने खास के साथ मुलाकात से कर सकते हैं। इस मुलाकात के परिणाम भी आपको काफी सकारात्मक मिलने के आसार हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके प्रेमजीवन के लिहाज से बहुत अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने के आसार हैं लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ने की संभावना है।
वृष राशिः कोई आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह किसी भी प्रकार के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। घर-परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने हेतु प्रयासरत रहें। एक छोटा से पारिवारिक सफ़र की योजना बना सकते है। इससे आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। रोमांटिक स्तर पर यदि आप अकेले है तो संभावना है कि इस सप्ताह कोई आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ले। साथी से अपने मन की बात कहने से भी आप पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन किसी भी तरह से आवेश में आने या जल्दबाजी करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः आर्थिक स्थिति बेहतर रहने की संभावना है
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस हफ्ते का समय आप रचनात्मक चीज़ों की खोज में बिताना चाहेंगे। इस सप्ताह आप कुछ महान विचारों के साथ सामने आ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप कुछ अच्छा समय बिताएंगे क्योंकि आपको उन परेशानियों का हल मिल जाएगा जिसके कारण आप तनाव में रह रहे थे। कामकाज के लिहाज से भी आपके ज्यादातर काम इस सप्ताह आगे बढ़ने के आसार हैं उम्मीद कर सकते हैं कि बातचीत में भी कोर्ई रूकावट न आये। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
कर्क राशिः मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
चूँकि आप जाने-अनजाने गलतियां कर ही बैठते हैं, इसलिये इस सप्ताह आपको अधिक सावधान रहने की ज़रुरत है। आप अपने करीबियों को ठेस पहुँचा सकते हैं। हालांकि आपका प्रेम जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं लेकिन आपको अपने साथी की भावनाओं का ख़याल रखने की भी आवश्यकता हो सकती है। हो सके तो सप्ताहारंभ में साथी को कोई आश्चर्यात्मक उपहार दें व उन्हें अपने दिल की बात कहकर इस बात का अहसास कराएं कि आपके दिल में उनकी जगह क्या है। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।