मेष राशि
ज्योतिष गणना (30 नवंबर से 6 दिसंबर): राशिनुसार जानिए इस सप्ताह किस दिन रहें जरा बचके...
वृषभ राशि-
अपनी उर्जाशक्ति, साहस, वाणी कुशलता एवं सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की प्रशंसा भी होगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ये समय बेहद अनुकूल रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए भी अच्छे दिन। सप्ताह के मध्य भी ग्रह-गोचर में सुधार के प्रभावस्वरूप सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। सभी दिन शुभ।
मिथुन राशि-
सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला फलकारक रहेगा। आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और यात्राओं का संयोग बनेगा। खर्च भी खूब होगा, हो सकता है किसी संबंधी अथवा मित्र से अप्रिय समाचार भी मिले किंतु सप्ताह के मध्य से ग्रह गोचर का अनुकूल होना कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए कार्यों का निपटारा भी होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। 30 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि-
कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना तो करना पड़ेगा किंतु आय के साधन भी बढ़ेंगे और काफी दिनों का रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों या भाइयों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों अथवा शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल है। सप्ताह के मध्य से ग्रह गोचर में और सुधार आएगा जिसके प्रभावस्वरूप मान-सम्मान की वृद्धि होगी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 3 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि-
सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही कोई बड़े से बड़ा व्यापार आरंभ करना चाहें अथवा किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। धोखाधड़ी के मामलों से सावधान रहना पड़ेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेश यात्रा के लिए वीजा का आवेदन करना सफल रहेगा। सभी दिन शुभ।