फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अक्टूबर: महीने का यह हफ्ता किसके लिए रहेगा शुभ, क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Tue, 23 Oct 2018 10:55 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Vikas Shekhawat Updated Tue, 23 Oct 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: horoscope 22 october to 28 october fourth week of october month

अक्टूबर महीने के चौथे सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें

weekly rashifal 2018: horoscope 22 october to 28 october fourth week of october month
aries - फोटो : aries

साप्ताहिक राशिफल मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी सुदूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा और साथ ही साथ अच्छी आमदनी प्राप्ति होगी। कई कार्यों को लेकर आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा क्योंकि जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वह पूरे हो जाएंगे। आपका मन अध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगेगा और आप आत्मिक चिंतन में भी समय लगाएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर रहने की संभावना है। संतान पक्ष के लिए समय बेहतरीन है और वह इस दौरान पूरे मन से हर काम करेंगे, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी हालांकि उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो उससे आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

weekly rashifal 2018: horoscope 22 october to 28 october fourth week of october month
taurus - फोटो : taurus
साप्ताहिक राशिफल वृषभ
वृषभ राशि के जातकों इस सप्ताह किसी प्रकार की खुशी मिल सकती है और उनकी कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही उत्तम धन लाभ होने की भी संभावना है। लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा कि इस सप्ताह आपके खर्चे भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकते हैं इसलिए धन संबंधित लेन-देन बहुत ही सोच समझ कर करें ताकि किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आप किसी विवाद में ना पड़ें तो बेहतर है। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना दिखाई देती है। आपकी संतान प्रसन्न चित्त रहेगी और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: horoscope 22 october to 28 october fourth week of october month
gemini - फोटो : gemini
साप्ताहिक राशिफल मिथुन
मिथुन राशि के लोगों का यह सप्ताह आनंद में व्यतीत होगा और आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान अवश्य रखें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और खुशियां आएंगी तथा कार्य क्षेत्र में भी आपके लिए समय अच्छा होगा। यदि आप के ऑफिस में कोई परेशानी चल रही थी तो अब उससे निजात मिलेगी। धार्मिक क्रियाकलापों पर खर्च हो सकता है। संतान के लिए यह बेहतरीन समय है और इस दौरान वह अपने जीवन में काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिससे आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है वह एक से अधिक विषय में रुचि दिखाएंगे और उनकी स्मृति में भी वृद्धि होगी। कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा सा अधिक परिश्रम करना होगा लेकिन सफलता मिल सकती है। आपको किसी प्रकार की पैतृक संपत्ति अथवा अचानक धन लाभ होने की भी संभावना बनती है।
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: horoscope 22 october to 28 october fourth week of october month
cancer - फोटो : cancer

साप्ताहिक राशिफल कर्क
कर्क राशि के लोगों को थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। क्योंकि इस सप्ताह वह मानसिक रूप से कुछ परेशान रह सकते हैं और कुछ बातों को लेकर तनातनी का माहौल भी पैदा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में उनके लिए स्थितियां काफी अच्छी रहेंगी और पदोन्नति की संभावना लगातार बनी हुई है। बस इस दौरान कुछ भी गलत ना करें जिससे कि यह अवसर हाथ से निकल जाए। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और आप कोई नया वाहन अथवा घर भी खरीद सकते हैं। भाई-बहन आपके सुख में भागी बनेंगे और आपकी सहायता करेंगे। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा और उनका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता मिल सकती है तथा विवाद, कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी और आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो उसमें समस्या आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed