Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 मई, 2020): जानें इस सप्ताह क्या कहता है आपका भाग्य

Mon, 11 May 2020 07:41 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 11 May 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 11 to 17 may 2020 know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal

Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 11 से 17 मई 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...

Trending Videos
weekly rashifal 11 to 17 may 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि

मेष साप्ताहिक राशिफल
आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण फैसला इस दौरान ले सकते हैं। इस समय आप जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस समय आपको विशेष प्रयास करने की जरूरत है, क्योंकि समय आपके अनुकूल है, यानि आपको ही नेतृत्व करना है, साथी थोड़ा टालमटोल कर सकते हैं। अपने कार्यों पर ध्यान लगाये रखें, मन इधर उधर के कार्यों में भटक सकता है। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे लेकिन नौकरी पेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ असंतुष्ट रह सकते हैं क्योंकि उनको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें, लेकिन अधिक परेशानी होने की स्थिति में विवाद के स्थान पर स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। आप काफी व्यावहारिक बने रहेंगे। केवल वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

weekly rashifal 11 to 17 may 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि

वृष साप्ताहिक राशिफल
धन के मामले में सचेत रहना पड़ेगा। इस सप्ताह का अधिकतर समय तनावपूर्ण स्थिति में व्यतीत होगा। अज्ञात भय मानसिक अवस्था पर हावी रहेगा। हालांकि डरने जैसी कोई बात नहीं क्योंकि आप समस्या से बाहर निकलने में सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों पर ऋण चुकाने का दबाव बढ़ेगा। कानूनी एवं सरकारी जांच का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने करीबी मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। बाद में ऋण एवं वित्त संबंधित कार्यों में प्रगति आएगी। आय में वृद्धि के प्रयासों के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। आपको अपने खर्च पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। तकनीकि क्षेत्र, विशेषज्ञता वाला व्यापार या स्वयं की सलाहकार कंपनी वाले लोगों को लाभ हो जायेगा। कार्यस्थल पर आक्रामकता के बजाय कौशल से ही आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में कुछ नए लोगों से परिचय होने की भी संभावना है। व्यवसाय में किसी तरह का जोखिम भरा निर्णय ना लें और ना ही अहंकार दिखाएं। इस सप्ताह किसी निवेश को लेकर प्लानिंग हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal 11 to 17 may 2020 know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
अपनी गलतियों के प्रति सावधान रहें। आप अपने तर्क से दूसरों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं परन्तु इससे आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला, बेहतर हो शांतचित्त होकर अपनी समस्याओं को समझें और उसका वास्तविक हल ढूढें। कुछ काल्पनिक समस्याएं भी जन्म लेंगी इस समय। कोई भी आर्थिक निर्णय अभी ना लें क्योंकि उसका परिणाम सार्थक नहीं होने वाला। हाँ, पूर्व में आपके लिए हुए निर्णयों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, प्रयासों का फल मिलेगा। शेयर, सट्टा और लाटरी से उचित दूरी बनाकर रखें। हालांकि आरंभ में भले आपका हाथ तंग हो, काम चलाने लायक पैसे की कमी नहीं होगी। सप्ताह के अंत में अचानक कोई खर्चा आपको परेशान कर सकता है। अपने उत्साह और विचारों को थोड़ा संयमित रखें और योजनाओं को सार्वजनिक ना करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। वित्तीय स्थिति में निरंतर उतार-चढ़ाव की संभावना के बावजूद आपकी मेहनत आपको उचित फल अवश्य देगी।

विज्ञापन
weekly rashifal 11 to 17 may 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क साप्ताहिक राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर अधिक व्यस्तता होगी। काम में तेजी आयेगी और आपकी मेहनत भी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा यदि बहुत ही जरुरी लगे तो अपनी बात बहुत नपे-तुले शब्दों में शालीनता के साथ कहें। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही से आप अच्छे अवसरों से वंचित हो सकते हैं। आप अपने व्यवसायिक संसाधनों का समुचित उपयोग कर लाभ कमाने की निरंतरता को बनाये रखने का प्रयास करते रहेंगे। आत्मविश्वास बनाये रखना होगा, तभी आपको अपने अनुभव और ज्ञान का लाभ मिल सकेगा। आपकी संघर्ष क्षमता सराहनीय है। व्यावसायिक योजनाओं के प्रस्तुतीकरण को त्रुटिहीन बनाने के आपके प्रयास सफल होंगे। अपने प्रयासों से लाभ को यथावत बनाये रख सकते हैं। सभी क्षेत्रों में प्रयासों को बढाने की आवश्यकता है। कुछ जातक इस अवधि में अपना बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed