मेष राशि
जनवरी 2021 के पहले सप्ताह (04 से 10 जनवरी तक) में इस दिन रहें जरा बचके...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
सप्ताह के आरंभ में किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य सभी तरह के विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता के योग। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, विवाह भी करना चाह रहे हों तो और अवसर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों संबंध अच्छे रहेंगे। 7 तारीख को रहें जरा बचके। | वृषभ राशिफल 2021
मिथुन राशि
सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा फिर भी अपने सौम्य स्वभाव तथा पराक्रम के बल पर कठिन हालात को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य कुछ अप्रिय समाचारों से मन अशांत रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। 5 तारीख को रहें जरा बचके। मिथुन राशिफल 2021
कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का विक्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग। कन्या राशिफल 2021
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ अच्छी सफलता के साथ होगा। नई कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा नई सामाजिक जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। सप्ताह के मध्य आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए समय और भी बेहतर रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने पड़ेंगे। सप्ताहांत किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। विवादों से दूर रहें। 8 तारीख को रहें जरा बचके। सिंह राशिफल 2021