इस हफ्ते सितारों की चाल का आपके जीवन और प्रेम संबंध पर कैसा असर रहेगा। क्या आप अपने प्रेमी के साथ आनंद के पल बिताएंगे या गलतफहमी के कारण आपके बीच मतभेद और विवाद होगा। जो लोग प्रेम की तलाश में हैं क्या उनकी तलाश इस हफ्ते पूरी होगी। जानिए प्यार का हाल सितारों के साथ।
मेष राशि: किसी की बातों में आकर प्रेमी नाराज हो सकता है
मेष राशि के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंध उतार-चढाव लिए हो सकते हैं इसलिए प्रेमी के साथ बहस से आपको बचना चाहिए। अनावश्यक बातों को आप तूल ना दें। आपका प्रेमी किसी तीसरे की बातों में भी आ सकता है जो आपके प्रेम संबंध के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। प्रेमी के लहजे में आए बदलाव को देखकर आपकी बुद्धि भी एक बार गश खा सकती है। प्रेमी के इस व्यवहार को देखकर आपको हैरान नहीं होना चाहिए और ना ही आपको प्रेमी का ध्यानाकर्षण ही करना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि प्रेमी की नारजगी को अधिक तरजीह नहीं दें अन्यथा बात बनने की बजाय बिगड़ सकती है, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
प्यार के मामले में यह सप्ताह इन राशि वालों को सरप्राइज दे सकता है
आप इस सप्ताह अपने पारीवारिक दबाव में खुद को फंसा हुआ सा महसूस कर सकते है। आपके परिवार वाले आपके विवाह की बात पर जोर-शोर से चर्चा कर सकते हैं जिससे आपका मन व्याकुल सा रह सकता है। आप अपने प्रेमी से भी इस समय बात करना उचित नही समझेंगे और उससे थोड़े कटे से रह सकते हैं। आपको अपने परिवार वालों से अपने प्रेमी जीवन के संदर्भ में बातचीत अवश्य ही करनी चाहिए। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी परेशानियां कम होने की बजाय बढ़ती नजर आती हैं। आप प्रेमी और खुद पर विश्वास जमाए रखें और समय की मांग के अनुसार अभी किसी तरह का कोई निर्णय ना ही लें तो बेहतर होगा।
मिथुन राशि: खर्चे पर नियंत्रण रखें तो प्यार ही प्यार बना रहेगा
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि प्रेमी सहित आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत कर सकते हैं लेकिन मस्ती के आलम में आप अपनी पॉकेट का ध्यान भी अवश्य ही रखें अन्यथा सप्ताह का मध्य भाग आर्थिक कष्ट में गुजर सकता है और इस फिजूल खर्ची का कसूरवार आप एक - दूसरे को ठहरा सकते हैं। इससे आपके मिठास भरे प्रेमी जीवन की बगिया के फूलों को मुरझाते फिर देर नहीं लगेगी। आप दोनों इस सप्ताह को अधिक से अधिक रोमांटिक तथा यादगार बना सकते हैं।
कर्क राशि: प्रेमी की नाराजगी परेशान करेगी
सप्ताह के आरंभ में आप अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं जिससे प्रेमी को उतना समय ना दे पाएं जितने की आप चाहत रख रहे हों। सप्ताह के मध्य भाग में आप प्रेमी की सभी शिकायतों को दूर करने के मूड से उसके साथ ढेर सारा समय बिताने की प्लानिंग करेंगे लेकिन हो सकता है ये प्लानिंग व्यवहारिक रूप ना ले पाएं। इसका कारण आपके कुछ पुराने मित्रों का आपसे मुलाकात करना हो सकता है। उनसे मिलकर आप भी काफी उत्साहित हो सकते हैं लेकिन प्रेमी की नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। यदि आप अपना पक्ष समझदारी से प्रेमी के समक्ष रखेंगे तब वह भी आपकी खुशियों में शामिल हो सकता है।