फरवरी का महीना जा रहा, क्या जाते-जाते यह हफ्ता आपके प्रेम संबंध को मजबूत बनाएगा या आप जीवन में प्रेम की शुरुआत हो सकती है। जानिए क्या कहते हैं सितारे।
फरवरी महीने का अंतिम सप्ताह आपके प्रेम संबंध के लिए कैसा रहेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: प्यार का इजहार करने में जल्दबाजी न दिखाएं
आपके प्रेम संबधो के लिए सप्ताह का आरंभ तो अच्छा कहा जा सकता है लेकिन बाद का आने वाला समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप उधेड़बुन में ही रहेगें कि कहां क्या चूक आपसे हो गई है। आपके व्यवहार में भी कुछ बातें ऐसी नजर आएंगी जिन्हें आप दूसरों से छिपा नहीं पाएंगे। आपके व्यवहार से आपके आसपास के लोग भी आश्चर्य चकित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आप चाहत तो बहुत रखेगें कि कोई ना कोई आपके प्रेम संबधों को सुलझाने की कोशिश करें लेकिन शायद ही ऐसा हो पाए! जिन लोगों के प्रेम संबध अभी स्थापित नहीं हुए हैं लेकिन वह प्रेम का इजहार भी नहीं कर पा रहे हैं तब आपको अपने संगी-साथी का सहारा लेकर अपना मैसेज पहुंचाना चाहिए परन्तु उतावलापन ना दिखाते हुए आपको थोडा इंतजार तो करना ही पडेगा। जल्दबाजी बिलकुल ना दिखाएं क्योंकि सप्ताह के पहले भाग को छोड़कर बाकी समय आपके लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है।
वृष राशि: ईगो आपके प्रेम संबधों को पनपने से रोक सकती है
आप बहुत से कामों को आसानी से पूरा कर लेते हैं और बडे ही धैर्य से उन्हें सफ़ल भी कर लेते हैं लेकिन कभी-कभी आपका अडियलपन आपके प्रेमी जीवन को ग्रहण लगाने जैसा काम कर देता है। आप जिस बात पर अड़ जाते हैं तब आपको उससे हटाना बहुत ही मुश्किल होता है। यही आपके प्रेमी जीवन की सबसे बडी कमजोरी साबित हो रही है। इस सप्ताह आपकी ईगो आपके प्रेम संबधों को पनपने से रोक सकती है। प्रेम संबंधों में अहंकार शामिल हो जाए तो इन्हें आगे बढाना बहुत मुश्किल होता है। आपके प्रेम संबधों में आई दूरी आपको किसी ओर की तरफ आकर्षित कर सकती है जिससे आपको एक सुकून मिल सकता है। आप फिर से एक संबध स्थापित करने की सोच रख सकते हैं लेकिन आपको यह भी याद रखना होगा कि पहले वाला प्रेम संबध अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। दो नावों में सवारी ना कर के किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना चाहिए।
मिथुन राशि: सप्ताह का आरंभिक भाग आपके अनुकूल नहीं कहा जा सकता है
प्रेम संबधों के बारे में आप कुछ प्लानिंग करें अथवा ना करें आपके संबंध सुचारु रुप से चलते नजर आ रहे हैं लेकिन सप्ताह के आरंभ में कुछ परेशानियाँ उभरकर सामने आ सकती हैं। इसलिए आपको प्रेमी से बहुत अधिक अपेक्षाएँ नहीं रखनी चाहिए। वैसे आप प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए कुछ रचनात्मक चीजों की प्लानिंग कर सकते हैं जिससे संबंधों में एक बार फिर से ताजगी का अनुभव किया जा सकता है। आप बहुत ही बढ़िया तरीके से चीजों को प्रेमी के सम्मुख पेश करेगें जिसे देखकर यह अंदाज ही नहीं लगाया जा सकता कि ये सब आपके खुराफाती दिमाग की उपज है। प्रेम संबंधों में नित नए प्रयोग करना आपकी खूबी ही कही जाएगी। प्रेम संबंधों में जान फूंकना भी बहुत जरुरी है अन्यथा ये बोझ लगने लगते हैं। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय मतभेद उभर सकते हैं इसलिए इस समय में आप कुतर्क से बचें।
कर्क राशि: असमंजस की स्थिति में खुद को फंसा पाएंगे
आप किस बात को लेकर इतना परेशान हो रहे हैं और क्यूँ आप असमंजस की स्थिति में खुद को फंसा पा रहे हैं। जरुरी नहीं कि आप जिस चीज को अपने नजरिए से देख रहे हैं वह दूसरों के नजरिए से भी वैसी ही हो जैसा आप देखना चाहते हैं। किसी बात से आप जितना भागना चाहेगें वह उतना ही ज्यादा आपका पीछा करती नजर आएगी इसलिए बेहतर यही है कि आपने अपने चारों ओर एक कवच जो बना रखा है उस से बाहर निकलें। आपको ताजगी का अनुभव होगा अन्यथा कवच के भीतर जल्द ही आपको घुटन महसूस हो सकती है। आवश्यक नहीं कि आपका प्रेमी ही हर बात में पहल करें, आपको भी अपनी ओर से कु़छ प्रयास करने होगें। आप एक कदम बढाएंगे तभी आपका प्रेमी चार कदम चलकर आगे आएगा, आप ऎसा कर के तो देखें। पहले से ही अपनी सोच को नकारात्मक ना बनाएँ।