फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने हाथों से ये राशि वाले इस सप्ताह बर्बाद करेंगे अपना प्रेमी जीवन

Fri, 21 Jul 2017 08:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 21 Jul 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 21th july to 27th july

इस सप्ताह के अंत में कुछ राशि वालों को अपने प्रेमी जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इनमें से एक राशि वाले प्रेमी अपने हाथों से अपने प्रेमी जीवन को बर्बाद कर देंगे। जानें आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

मेष राश‌िः शुरुआती समय होगा मुश्किलों से भरा

weekly love astrology 21th july to 27th july
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

प्रेम संबधों के लिहाज से समय कुछ मिश्रित सा कहा जा सकता है क्योंकि आरंभिक समय में आप अपने परिवार के किसी जरुरी काम में व्यस्त हो सकते हैं और आपको प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर बहुत कम ही मिलने की उम्मीद है। आपको निराश अथवा उदास होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि सप्ताह के दूसरे भाग से समय आपके पक्ष में कहा जा सकता है। यदि आप किसी को पसंद करना शुरु कर रहे हैं तब अपने दिल की बात दिल ही तक सीमित ना रखते हुए प्रेमी के सामने कहने का साहस अवश्य करें।

वृष राश‌िः अपने हाथों से बर्बाद करेंगे अपना प्रेमी जीवन

weekly love astrology 21th july to 27th july
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए बहुत बढिया नहीं कहा जा सकता है या आप कह सकते हैं कि आप अपने हाथों इसे खराब कर सकते हैं। आप सदा अपनी ही बात को प्रेमी पर लादते रहें तब इस सप्ताह आपका प्रेमी आपसे कटना आरंभ कर सकता है। आप इस बात को भी समझना नहीं चाहते हैं कि वह क्यूं आपसे दूर भाग रहा है! सप्ताह के अंतिम भाग में कमाल हो सकता है जब आप अपने आपसे बाहर निकलकर प्रेम संबंधों को प्रेमी की नजर से देखने का प्रयास करेगें। आपको इस तरह के प्रेमी जीवन को जीने में कुछ समय लग सकता है लेकिन आपको सचमुच में ही इसमें आनंद की अनुभूति भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें

weekly love astrology 21th july to 27th july
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

प्रेमी जीवन अपने स्थान पर अपनी महत्ता रखता है, लेकिन केवल और केवल प्रेम के बलबूते पर तो जीवन नहीं चलता है इसलिए आपको प्रेम के अलावा अन्य ओर बातों की ओर भी ध्यान देना चाहिए।आप समझदार और भावनाओं से भरे व्यक्ति हैं और अच्छे बुरे की परख भी आपको बखूबी है। प्रेमी जीवन को कुछ समय के लिए परे रखते हुए आप अपनी अन्य जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करें ताकि घर में भी आपके प्रति अन्य लोग स्नेह की नजर रखें। अपने कर्त्तव्यों से मुंह मोड़ने पर आपका प्रेमी जीवन भी सफल नहीं कहा जा सकता है। जो व्यक्ति घर की जिम्मेदारियों से भाग रहा है वह कल अपने प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों से भी भाग खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशिः मिला जुला रहेगा सप्ताह

weekly love astrology 21th july to 27th july
कर्क राशि

इस सप्ताह को आपके लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपके प्रेम संबंधों में निखार आने की संभावना बनती है और आप दोनों एक-दूसरे को परस्पर उपहार भी दे सकते हैं। समय हंसी खुशी में ही बीतने के योग बनते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आप कहीं भी जाते हैं तब देर रात तक बाहर ना रहे और सूनी जगहों पर जाने से बचें। प्रेमी के साथ ड्राईव पर जाते हैं तब पीकर गाडी बिलकुल ना चलाएं और गाडी की गति को नियंत्रित रखें। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेगें तो आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं। यदि आप पार्टी में भी जाते हैं तब वहां भी एक आदर्श व्यक्ति की तरह ही रहने का प्रयास करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed