इस हफ्ते की शुरुआत लोहड़ी और मकर संक्रांति के साथ हो रही है। शरीर में उष्मा भरने वाला यह त्योहार आपके रिश्तों को किस दिशा में ले जाने वाला है जानने के लिए पढ़ें हफ्ते का प्रेम संबंधी राशिफल।
मेष राशि: नए रिश्ते की शुरुआत के लिए साप्ताह का यह समय है अच्छा
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला कहा जाएगा। आपके मन के भाव बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे बने रह सकते हैं। अचानक मूड में बदलाव देखा जा सकता है जिससे लव लाइफ में स्थिरता का अभाव रहेगा और आपके बदलते मूड को आपका प्रेमी भी समझ नहीं पाएगा। प्रेमी को मनाना चाहते हैं तो सप्ताह का आरंभिक भाग ही आपके लिए उचित कहा जा सकता है। यदि नया प्रेम संबंध आरंभ करना चाह रहे हैं तब उसके लिए सप्ताह का आरंभिक व अंतिम भाग ही अनुकूल कहे जाएंगे।
वृष राशि: आप प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं
सप्ताह के आरंभिक भाग में आप प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी थियेटर अथवा एक्जीबिशन में भी आप जा सकते हैं। सप्ताह के अंतिम भाग को छोड़ पूरा समय आपके लिए उपयोगी कहा जा सकता है। प्रेमी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और आपको इस बात से गर्व महसूस होगा। प्रेमी जीवन के बहुत से पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है।
मिथुन राशि: प्यार के मामले में सप्ताह अनुकूल रहेगा
आपके प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा इसलिए आप इस समय को अपनी इच्छानुसार व्यतीत कर सकते हैं। ज्यादा समय प्रेमी के साथ बिताने को लेकर परिवार वाले आपसे नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। यदि प्रेमी से मुलाकात नहीं होती है तब आप चैटिंग अथवा मोबाईल के माध्यम से चौबीसों घंटे बातचीत में लगे रह सकते हैं।
कर्क राशि: सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए रोमांटिक रहेगा
सप्ताह के आरंभ में आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं लेकिन जो बीत गया वो चला गया पर जो समय अभी है उसके बारे में सोचना सही होगा। एक ही बात को जकड़कर बैठने से समय हाथ नहीं आएगा। इसलिए मन को एक झटका दें और जो वर्तमान है उसका आनंद लें। सप्ताह के बाद का भाग आपके लिए अच्छा ही कहा जाएगा और आपके प्रेमी द्वारा मूड फ्रेश किया जा सकता है।