मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करिअर और कारोबार की दृष्टि से अत्यंत ही अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह परिस्थितयां आपके अनुकूल रहेंगी और सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी लंबे समय से अटके कार्य के पूरे होने पर आप राहत की सांस लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेने में न सिर्फ माता-पिता बल्कि भाई-बहनों की तरफ से पूरा समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय से जुड़े जो लोग बीते कुछ समय से मंदी का सामना कर रहे थे, उन्हें यह सप्ताह काफी राहत देने वाला है। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। हालांकि किसी भी जोखिमपूर्ण धन निवेश से अभी भी बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीव में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और मंगलवार को विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करें।
वृष
वृष राशि के जातक इस सप्ताह कोई भी बड़ा फैसला लेते समय खूब सोच-विचार करें और असमंजस की स्थिति में स्वजनों या फिर शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने पर ही आपके कार्य समय पर और सुगमता से हो पाएंगे। कुल मिलाकर टीम वर्क के जरिए किसी कार्य विशेष में सफलता की संभावना बढ़ जाएगी। भूमि-भवन और कमीशन से जुड़े काम करने वालों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के उत्तरार्ध सेहत और संबंध को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। किसी को सोच-समझ कर ही धन उधार दें। इस दौरान अपनी सेहत का भी खूब ख्याल रखें। विशेष रूप से मौसमी बीमारियों को लेकर सचेत रहें। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। वृष राशि के जातक जो पहले से प्रेम संबंधों में हैं, उन्हें सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों की अनदेखी न करें।
उपाय : प्रतिदिन शक्ति की साधना करें और कार्य विशेष के लिए घर से निकलते समय किसी कन्या का पैर छूकर निकलें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए लंबे समय से भटक रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा पद या फिर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को भी बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। सत्ता-सरकार से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। लंबे समय से किसी योजना फंसा धन किसी की मदद से निकल सकता है। हालांकि कारोबार की दृष्टि से समय शुभ है लेकिन फिर भी कहीं पर धन निवेश करने से पहले आपको अपने शुभ चिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। मिथुन राशि के जातकों को कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विशेष तौर पर खान-पान पर जरूर ध्यान दें, अन्यथा आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। यदि आप पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो इन दिनों सावधानी रखने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है
उपाय : प्रतिदिन हनुमत उपासना करें। मंगलवार और शनिवार के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर संकोच में लेने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको भविष्य में बड़ी परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कॅरिअर-कारोबार को लेकर कुछेक समस्याएं सामने आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी सूझ-बूझ से उसे सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार के नियम एवं कानून का उल्लंघन करना आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है। ऐसे में न तो किसी के लिए झूठी गवाही दें और न ही बगैर पढ़े किसी कागज में साइन करें। घर-परिवार से जुड़े मामलों को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। व्यापारीवर्ग को इस सप्ताह उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में कारोबार चला रहे लोगों को कुछेक अड़चनें भी आ सकती हैं। प्रेम संबंध से लव पार्टनर से जुड़ी कोई बात आपकी परेशनी का बड़ा कारण बन सकती है। छोटी-मोटी बात को तूल देने से बचें और सोच-समझकर कोई कदम आगे बढ़ाएं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना करें और रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का कम से कम एक माला जप अवश्य करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करिअर-कारोबार में नए अवसर प्रदान करेगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बीते सप्ताह के मुकाबले बेहतर साबित होगा। धनागम से सम्बन्धित समस्याओं में राहत मिलेगी, वहीं आकस्मिक खर्चों पर भी अंकुश लगेगा। सत्ता या सरकार से लाभ के योग बनेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी योजना या फिर बाजार में फंसा धन निकल आएगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। फिर भी खान - पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहनादि चलाते समय भी सावधानी रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों के साथ आस-पास घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को जल देकर उनकी उपासना करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।