फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 07 March 2022: शुभ योग के कारण इन पांच राशि के लोगों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 07 Mar 2022 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Mar 2022 07:24 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों के लिए आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह लाभ कमा सकेंगे। पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ तनाव चल रहे थे, तो उनमे आज सुधार होगा। आप आप अपने मन की किसी बात को अपने पिताजी से बताएंगे और उसका समाधान भी आपको अवश्य मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए  बेहतर अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे जातकों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिलेगा, जिसे उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा। आज आपकी वाणी से प्रभावित होकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। नवविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, उनके जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि वह कुछ आयोजनों का हिस्सा बनेंगे और जिनसे उन्हें लाभ भी होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप जीवनसाथी को कोई नया कार्य कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होंगे। आपको अकस्मात किसी विपरीत समाचार को सुनकर आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको किसी भी निर्णय को भावुकता में लेने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो वह निर्णय बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें कुछ नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है, जिसके कारण वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं। आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed