मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि इसे पाने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में किसी इष्टमित्र अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ की योजना से जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप सत्ता-सरकार के माध्यम से मनचाहा लाभ पाने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय का योग बनेगा। वाहन सुख भी संभव है। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज को खरीदने के लिए जेब से ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान की उपलब्धि से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।