मेष
Weekly Horoscope (21 से 27 मार्च 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह घर और बाहर छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए। क्रोध और आवेश में आकर किसी को भला-बुरा कहने से बचें। सहोदर भाई-बहनों के साथ मिलकर कार्य करने पर ही मनोकूल कार्य की सिद्धि होने की संभावना बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने में मदद मिलेगी। संपत्ति में क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बाजार में फंसा हुआ धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों सप्ताह के उत्तरार्द्ध तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान की किसी बड़ी सफलता से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि लव पार्टनर के साथ किसी तरह की अनबन चल रही है तो प्रयास करने पर सारी गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार आपकी लव लाइफ फिर से पटरी पर आ जाएगी। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा संभव है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय : शक्ति और श्रीयंत्र की साधना करें। शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को खीर और खोए की सफेद बरफी खिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन की गाड़ी रुक-रुक कर चलती नजर आएगी। सोचे हुए काम समय पर नहीं होने पर मन बेचैन रहेगा। कार्यक्षेत्र पर भी कामकाज का बोझ बना रहेगा। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति में मुश्किलें आ सकती हैं। इस सप्ताह दूसरों के भरोसे बिल्कुल भी नहीं रहें अन्यथा समय पर मदद न मिल पाने पर आपको निराशा होगी। ऐसे में आत्मनिर्भर होने की कोशिश करें। किसी भी तरह अपने मन में हीन भावनाओं को न पनपने दें और सकारात्मक सोच को विकसित करें। यदि आपके सामने कोई आर्थिक समस्या है तो उसे सप्ताह के पूर्वार्द्ध में हल करने की कोशिश करें। भूमि, भवन और वाहन के क्रय-विक्रय की योजना कुछ समय के लिए आगे टल सकती है। यदि आपके प्रेम संबंध में कुछ खटास-मिठास चल रही है तो आप कोई अच्छा सा गिफ्ट देकर अपने लव पार्टनर को मना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष खुशियों के लिए थोड़ी जयादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय: हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखना चाहिए जो अक्सर आपके काम को बिगड़ाने की फिराक में रहते हैं। सप्ताह की शुुरआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ख्याल रखें। इस सप्ताह अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही कोई बड़ी जिम्मेदारी लेने का निर्णय लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सीनियर की मदद से कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों का समाधान होने की संभावना है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में कोर्ट-कचहरी से बाहर समझौता करने की स्थितियां बनें तो ऐसा करने से बिल्कुल न चूंके, अन्यथा आपको अपने अनुकूल फैसला पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानीपूर्वक कदम बढ़ाना उचित रहेगा। किसी भी सूरत में जोश में होश खोने से बचें, अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय : भगवान शिव की प्रतिदिन पूजा में बेल अथवा शमी पत्र चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए साबित होगा। आपके जीवन में चली आ रही किसी बड़ी समस्या समाधान हो जाने पर आप काफी राहत की सांस लेंगे। कॅरिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने का मनचाहा सपना पूरा होगा। परिवार में सदस्यों के साथ सुख - सहयोग बना रहेगा। युवाओं की संगीत, कला, नृत्य आदि में रुचि बढ़ेगी। इष्टमित्रों के साथ मौज-मस्ती करने में खूब समय बीतेगा। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय - विक्रय की मनोकामना भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है। माता-पिता की ओर से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे के लिए यह सप्ताह लकी साबित होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। प्रेम सबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपके प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी पयर्टन स्थल पर घूमने-फिरने निकले सकते हैं।
उपाय: हनुमत उपासना सोचे हुए सभी कार्य को पूरा करने में सहायक होगी।