फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 March 2022: मिथुन,कन्या और कुंभ राशि को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अन्य राशियों का हाल

Sat, 19 Mar 2022 07:15 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 07:15 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। यदि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो आपका उससे भी पीछा छूटेगा, लेकिन विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सायं काल के समय आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपनी पिछली की हुई गलतियों से कुछ सीख लेंगे और भविष्य में दोबारा उन्हें नहीं दोहराएंगे, लेकिन आपको धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपका कुछ धन फंस सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप पिताजी व माताजी से आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।  आपको संतान के करियर को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिनके लिए आप अपने मित्रों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, जो लोग किसी नए वाहन को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए समय अभी कमजोर है, इसलिए अभी रुकना बेहतर रहेगा।  यदि आपका किसी परिजन से कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको संयम रखना होगा। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि नौकरी में कार्यरत लोग जॉब में परिवर्तन करने की योजना बना रहे, तो आपकी वह योजना सफल होगी, लेकिन आपको आज कुछ लोगों से मेल मिलाप करना पड़ सकता है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए उत्तम रहेगा। यदि भविष्य में पहले कभी आपने धन का निवेश किया था, तो आपको वह दुगना होकर वापस मिल सकता है। सायंकाल के समय आपकी अपने जीवन साथी से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसमें वह आपसे नाराज हो सकते हैं, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहने वाला है।  आप अपने पारिवारिक कार्य को निपटाने में व्यस्त रहेंगे, जिनके कारण आप परेशान भी रहेंगे और व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे भी समाप्त करने में सफल रहेंगे। छोटे व्यापारियों को  किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है, तभी वह अपने व्यापार में आ रही कमियों को दूर कर पाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed