फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 जुलाई): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 18 Jul 2021 06:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 Jul 2021 06:27 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 19 to 25 july 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 जुलाई) - फोटो : अमर उजाला
मेष

मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपने कामकाज की शुरुआत जोश-खरोश के साथ करेंगे लेकिन सप्ताह के मध्य तक पहुंचते-पहुंचते इन पर काम के बोझ और टारगेट को पूरा करने का तनाव झलकने लगेगा। ऐसे में आप जितने शांत मन से कार्य करेंगे, उतनी ही जल्दी आप अपनी चुनौतियों से पार पा सकेंगे। सप्ताह के मध्य में नये स्थान एवं नये लोगों से संपर्क का योग बनेगा। हालांकि इस दौरान आपके खर्चे आसमान छूते हुए नजर आयेंगे। पैसे सोच-समझकर ही खर्च करें, अन्यथा उधार मांगने की भी नौबत आ सकती है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें। ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 19 to 25 july 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि
वृष

सप्ताह की शुरुआत में आप नई उर्जा के साथ अपने कार्यों की शुरुआत करेंगे। घर एवं परिवार दोनों जगह आपको लोगों से सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह भूमि-भवन से संबंधी मन मुताबिक डील हो जाने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह परिवार में कुछ मंगल कार्य हो सकते हैं। लव पार्टनर के साथ रोमांस, बच्चों के साथ हंसी-खुशी के पल आपको लकी होने का अहसास कराएंगे। विभिन्न योजनाओं से धन की प्राप्ति की भी संभावनाएं बनेंगी। व्यवसाय में कहीं अटका हुआ धन अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।

उपाय: चांदी का कड़ा धारण करें। यदि संभव न हो तो प्रति दिन शक्ति की साधना करें और श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal 19 to 25 july 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन
मिथुन
मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह अपनी कल्पना को हकीकत में बदलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। साझेदारी के कारोबार में इस सप्ताह आपको अप्रत्याशित रूप से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी को समय पर निभा देने के बाद आप संतोष का अनुभव करेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या फिर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। महिलाओं का अधिक समय पूजा-पाठ आदि चीजों में बीतेगा। प्रेम संबंध में मजबूती आयेगी और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 19 to 25 july 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि
कर्क

मानसिक सुख और शांति की दृष्टि से इस सप्ताह आपको कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी कार्य विशेष को पूरा करने के लिए जहां स्वजन समय पर धोखा देंगे वहीं कोई अनजान व्यक्ति आपका बड़ा मददगार साबित होगा। चुनौती के समय में आपको आर्थिक और घरेलू मसलों को बहुत धैर्य के साथ सुलझाने की जरूरत रहेगी। किसी भी बढ़े निर्णय को लेते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें, अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ सकती है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और वह आपके कठिन समय में परछाईं बन कर खड़ा रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

उपाय: शिवजी पर जल एवं विल्व पत्र चढ़ाएं। ‘ॐ नमो भवगते रुद्राय नमः’मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 19 to 25 july 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि
सिंह

इस सप्ताह आप अपनी दो बड़ी जिम्मेदारियों पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को सुलझाने और संतान के करिअर को लेकर बहुत हद तक जूझते हुए नजर आएंगे। इनसे जुड़े कार्यों को करते हुए कई बार आप शरीर से ज्यादा मन की थकान महसूस करेंगे। इस दौरान किसी महिला मित्र से मिलने वाली मदद और संबल आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगा। सप्ताह के मध्य में आप भावनाओं में बहकर कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं, जिसका आपको कई दिनों तक अफसोस रहेगा। प्रेम संबंधों में फूंक-फूंक कर ही कदम आगे बढ़ाएं नहीं तो सामाजिक बदनामी के शिकार हो सकते हें। सेहत से जुड़ी किसी भी दिक्कत को इग्नोर करने की कोशिश न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को नमस्कार करें और रोली मिला जल दें। ‘ॐ घृणि सूर्याय नम:’ मंत्र का जप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed