फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल : 10 से 16 मई के दौरान इन सात राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 10 May 2021 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला पं. मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
पं. मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 May 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 10 may to 16 may 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष : 

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह नकारात्मक चीजों को छोड़कर सकारात्मक बने रहने की बहुत जरूरत है। व्यस्त रहें, मस्त रहें फार्मूले को अपनाते हुए समय का सदुपयोग करें। सप्ताह के प्रारंभ में कुछेक पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। बैंक, बीमा, फाइनेंस आदि से जुड़े लोगों को कुछेक उलझनें रहेंगी। व्यापारियों का समय मध्यम है। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानियों की अनदेखी न करें।

शुभ अंक- 9
शुभ रंग-पीला
सफलता का सूत्र-योजना के अनुसार कार्य करें।
उपाय-श्री हनुमान जी की उपासना करें और उन्हें गुड़ एवं चना का प्रसाद चढ़ाएं।

weekly horoscope weekly rashifal 10 may to 16 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ:
वृष राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत किसी ऐसे व्यक्ति की मुलाकात के साथ होगी जो आपके जीवन को नई दिशा दिखाने का कार्य करेगा। इस दौरान आप अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति बेहतर तरीके से करेंगे। केमिकल, दवाओं आदि का कार्य करने वालों का समय शुभ है। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। मन एवं शरीर को संतुलित करने के लिए योग एवं ध्यान करें।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बुधवार
सफलता का सूत्र- चुनौतियों का सामना करें। 
उपाय- किसी धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ संबंधी चीजों का दान करें। श्री गायत्री मंत्र का जप करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 10 may to 16 may 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन
मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों का इस सप्ताह अधिकांश समय धार्मिक सामाजिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के प्रारंभ में किसी विशेष कार्ययोजना के सफल होने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा। सप्ताह के मध्य में भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से कार्य करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कमीशन से जुड़ा कार्य करने वालों को चुनौतियां बनी रहेंगी। थोक व्यापारियों के मुकाबले छोटे व्यापारियों का समय ठीक है। युवाओं का अधिकांश समय मौज मस्ती करते बीतेगा। प्रेम प्रसंग में मर्यादा का ख्याल रखें, अन्यथा सामाजिक कलंक लग सकता है।

शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी
सफलता का सूत्र- अपने लक्ष्य से न भटकें।
उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें। गणपति की उपासना करें और 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 10 may to 16 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि
कर्क :

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह के प्रारंभ में घर एवं बाहर दोनों जगह चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपने विवेक एवं साहस से इनसे पार पाने में कामयाब हो जाएंगे। कारोबार में धन के लेन देन में अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधों को लेकर किसी के बहकावे में न आएं, अन्यथ बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। खान पान पर विशेष ध्यान दें।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
सफलता का सूत्र- धैर्य से कार्य करें। 
उपाय- चावल अथवा चीनी का दान करें। भगवान शिव की उपासना करें और 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 10 may to 16 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि
सिंह:

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य छोड़कर अपना कार्य समय पर करना होगा अन्यथा पास आया अवसर हाथ से निकल जायेगा। सप्ताह के प्रारंभ में सामाजिक कार्यों में सहभागिता का योग है। मित्रों एवं सगे संबंधियों के बीच आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे। चिकित्सा से जुड़े लोगों का समय अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम प्रसंग में किसी तरह का ईगो लाने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। वाहन धीरे चलाएं, चोट लगने की आशंका है।

शुभ अंक- 4
शुभ रंग-सुनहरा
सफलता का सूत्र-समय पर कार्य करें।
उपाय-तांबे के लोटे में जल और रोली अक्षत डालकर उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed