फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 09 May To 15 May 2022 know prediction of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखकर चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर कामकाज और घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। इस सप्ताह जहां आपको करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे वहीं अपने कार्यों को निबटाने के लिए समय की कमी भी बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में मनचाहा लाभ करने के लिए अतिरिक्त प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान यदि आप समय और उर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो आप जिंदगी में मिलने वाले अवसर का लाभ उठाने में कामयाब हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय क्षेत्र में किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न लें। घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य को बनाए रखने के लिए भी छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करना बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरआत में भले घर के किसी प्रिय सदस्य जैसे भाई या बहन के साथ मन-मुटाव हो जाए लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके संबंध एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि आप मौसमी बीमारियों आदि के शिकार हो सकते हैं।

उपाय : प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर हनुमान जी की पूजा और बजरंग बाण का विशेष रूप से पाठ करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 09 May To 15 May 2022 know prediction of all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपको भूमि-भवन आदि से लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी जमीन या मकान को खरीदने या बेचने की सोच रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। यदि पैतृक संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा था तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर आपके विरोधी आपके साथ समझौता करने को तैयार हो सकते हैं। यह सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद, लाभदायक और कारोबार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी बात बन सकती है और जो लोग पहले से ही प्रेम संबंध में हैं, उन्हें अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। संभव है कि आपके परिजन आपके प्रेम पर शादी की मुहर लगा दें। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: देवी दुर्गा की उपासना करें और शुक्रवार के दिन चावल, चीनी आदि का दान करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 09 May To 15 May 2022 know prediction of all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार अथवा घर परिवार के किसी कार्यक्रम आदि में शामिल होने के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह जेब से ज्यादा धन खर्च होने के कारण आर्थिक चिंता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में परिजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण वाद-विवाद हो सकता है। किसी भी घरेलू समस्या को सुलझाते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। इस सप्ताह किसी योजना में धन निवेश करते विशेष सावधानी बरतें और कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको उदर संबंधी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। खान-पान का ख्याल रखें और चिंता की जगह चिंतन करें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंधों में सोच-समझ कर कदम आगे बढ़ाएं और कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ सुकून देगा। 
उपाय : प्रतिदिन गणपति की उपासना और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 09 May To 15 May 2022 know prediction of all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करके चलेंगे। इस सप्ताह आप उतना ही पैर फैलाएं जितनी आपकी चादर है। कहने का तात्पर्य यह है कि सूझ-बूझ और बजट बनाकर चलने पर ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर बगैर किसी आर्थिक दिक्कत के पूरे हो पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप अपने प्रमोशन या तबादले का इंतजार कर रहे थे तो संभव है कि आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो जाए। यदि आप करोबार का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो एक बार शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। परिवार संग पिकनिक या लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। 

उपाय : देवों के देव महादेव की प्रतिदिन साधना और उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 09 May To 15 May 2022 know prediction of all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में जहां आपको करियर-कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी और इष्ट-मित्रों आदि का सहयोग मिलेगा, वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में बने बनाए कार्यों में कुछ अड़चनें आने के कारण मन बेचैन रहेगा। इस सप्ताह घर हो या फिर कार्यक्षेत्र छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करके सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। सप्ताह के मध्य में कामकाजी महिलाओं को घर और आफिस के बीच तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती है। घर की किसी सदस्य के साथ अनबन के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपका अधिकांश समय घरेलू समस्याओं का समाधान खोजने में निकलेगा। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर के निजी जीवन में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचना होगा, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह साथ बना रहेगा। सेहत का विशेष ख्याल रखें। कोई पुरानी बीमारी दोबारा से उभरने की आशंका है। 
उपाय : प्रात:काल सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed