फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 08 May 2022 11:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 08 May 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
daily love rashifal for 07 May 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला

लव राशिफल (Daily Love Rashifal)


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

daily love rashifal for 07 May 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता है। प्यार में आपको अपने रिश्ते की गहराई का अहसास होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने दांपत्य जीवन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

daily love rashifal for 07 May 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का सकारात्मक बर्ताव देखकर आप प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग सिंगल हैं आज उन्हें कहीं से ग्रीन सिग्नल मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
daily love rashifal for 07 May 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से मिलने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।

विज्ञापन
daily love rashifal for 07 May 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। प्रियतम आज आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है, जिसे सुनकर आपका दिन बन जाएगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आ सुखद नतीजे मिलेंगे। दोनों साथ में कीमती समय व्यतीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed