फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (07 से 14 फरवरी): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 06 Feb 2022 12:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 06 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 07 february to 14 february 2022 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल: जानिए यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह चिंता की बजाय चिंतन करने की जरूरत है। आपको इस बात को अच्छी तरह से समझना होगा कि ट्रेन के डिब्बे के भीतर भागने से आप अपने स्थान पर जल्दी नहीं पहुंच जाएंगे। इस सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी आपके बने-बनाए काम बिगाड़ सकती है। किसी भी समस्या को सुलझाते समय बड़ों की सलाह लेना न भूलें। इस सप्ताह संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह करने हेतु योग्य धन की प्राप्ति होगी। मुश्किल समय में इष्ट-मित्र और आपके सहयोगी आपके साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर भी आपकी पूरी मदद करेंगे। हालांकि व्यवसायियों को अपेक्षा के मुकाबले थोड़ा कम लाभ होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट-चपेट की आशंका है। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और कोई भी बड़ा फैसला लेते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी बिल्कुल न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करे। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

weekly horoscope weekly rashifal 07 february to 14 february 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत में ही इष्ट-मित्रों की मदद से आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी नए कार्य की योजना बनेगी। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। भूमि-भवन या वाहन का क्रय-विक्रय भी संभव है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित बड़े पद की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में किसी प्रिय और प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है। प्रेम संबंधों में बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के संग लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन शक्ति की साधना और गायत्री मंत्र का पाठ करें। शुक्रवार के दिन दूध, चीनी आदि का दान करें।

weekly horoscope weekly rashifal 07 february to 14 february 2022 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी भावनाओं और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी से कोई वादा करते या किसी को कुछ कहते समय दस बार सोच-विचार कर लें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह में अनचाही चीजों पर धन खर्च करने से मन खिन्न रहेगा। कामकाज के सिलसिले में व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। सत्ता-सरकार से संबंधित कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यवसाय अथवा किसी नई योजना में धन लगाते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन कुछ चिंतित रह सकता है। हालांकि आपाको स्वयं की सेहत और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। विशेष रूप से मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें।
उपाय : प्रतिदिन गणपति की उपासना करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं या फिर इसके निमित्त दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 07 february to 14 february 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के जातकों इस सप्ताह इस बात को अच्छी तरह से समझना होगा कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों से विचलित होने की बजाय उनका जम कर सामना करें और समस्याओं को धैर्यपूर्वक एक-एक करके सुलझाएं। किसी भी कठिनाई से बाहर निकलने में आपकी कोई महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष रूप से ध्यान देना है, अन्यथा आपके बने-बनाए काम अटक सकते हैं। घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में व्यवसायिक उलझनें बढ़ सकती है। बाजार में फंसा धन बामुश्किल ही निकलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से मन तनाव में रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 07 february to 14 february 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य से बचते हुए अपने कार्य को समय पर करना होगा, अन्यथा हाथ में आया अवसर आप खो सकते हैं। साथ ही साथ सेहत के प्रति भी खिलवाड़ करने से बचना होगा। सेहत संबंधी छोटी-मोटी दिक्कत को इग्नोर करने से बचें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। व्यवसाय में अपने प्रतिद्वंदियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्द्ध  के मुकाबले उत्तरार्द्ध  राहत भरा रहेगा। इस दौरान विशेष संपर्कों की मदद से आपके अटके काम बन सकते हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा संभव है।
उपाय : प्रतिदिन सूर्यनारायण को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed