मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको जीवन में अचानक आने वाली किसी बड़ी परेशानी को झेलना पड़ सकता है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान भूमि भवन से जुड़े विवाद के चलते कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको इस दौरान उस पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि आपके लिए कठिनाई भरा समय ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा और सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने विवेक और इष्ट मित्रों मदद से जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे। इस दौरान कारोबार में जो काम पीछे छूट गए थे, उन्हें पूरा करने में कामयाब होंगे। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा शुभ और सफल नहीं माना जा सकता है। इस सप्ताह लव पार्टनर से मिलने में अड़चनें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सेहत को लेकर खूब सावधान रहें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। यदि संभव हो तो मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य एवं लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपका विरोधी पक्ष आपसे समझौता करने के लिए तैयार हो सकता है। किसी योजना या व्यापार में पूर्व में किए धन निवेश का लाभ आपाके इस सप्ताह मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस सप्ताह काम को योजनाबद्ध तरीके से करने पर सफलता मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर परिवार से जुड़े फैसले ले सकते हैं। युवाओं का समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। गीत संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। सप्ताह के अंत तक भूमि भवन के क्रय विक्रय का सपना साकार होगा। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बनेंगे। माता-पिता की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को काई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत और प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्वार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध में अधिक सकारात्मक रहने वाला है क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में आप पर ऑफिस से जुड़ा कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी भी आपके काम में अड़ंगे डालने का काम कर सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहें और किसी भी तरह के फालतू विवाद में न उलझें। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति रूझान अधिक बढ़ सकता है। जो लोग विदेश में काम या पढ़ाई के सिलसिले में प्रयासरत हैं, उन्हें सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान इष्ट मित्रों या फिर घर परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। किसी धर्म स्थान से जुड़ी यात्रा भी संभव है। आपका दान , धर्म आदि में मन लगेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ अर्जित करेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और आप अधिक से अधिक समय उसके साथ बिताना चाहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा और बुधवार के दिन हरे कपड़े में मूंग की दाल रखकर, दक्षिणा सहित दान करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय के साथ हो सकती है। इस दौरान आपके कामकाज में भी बेहवजह की अड़चनें आ सकती हैं। जिससे आपका मन व्यथित रहेगा। इस दौरान आप न तो किसी के साथ उलझें और न ही किसी के बहकावे में आएं। हालांकि यह सब लंबे समय तक नहीं रहेगा और सप्ताह के मध्य तक आपको अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान भी मिलने शुरु हो जाएंगे। इस दौरान लोगों के साथ मिल-जुल कर कार्य करने से लाभ होगा और आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। व्यवसाय में न सिर्फ लाभ मिलेगा बल्कि उसका विस्तार भी होगा। यह समय मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ होगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को भी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मनचाही सफलता से छात्रों के उत्साह में वृद्धि होगी। सप्ताह केउत्तरार्ध में किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपका मन सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता है क्योंकि लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार आपके तनाव का बड़ा कारण बनेगी। गलतफहमी को दूर करते समय अपने व्यवहार में नरमी रखें, अन्यथा बनी बनाई बात भी बिगड़ सकती है। यदि बात करें दांपत्य जीवन की तो उसमें जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यदि छोटी मोटी दिक्कतों को छोड़ दें तो लाभप्रद साबित होगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने पर आप खुद को ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरा पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको इष्ट मित्रों समेत सौभाग्य का साथ मिलेगा। जिन लोगों को लंबे समय से प्रमोशन या ट्रांस्फर का इंतजार था, उनकी कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। थोक व्यवसायियों को मनचाहा लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी घरेलू समस्या का समाधान निकलने पर आप राहत की सांस लेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और वे पूरे मनोयोग से लक्ष्य की प्राप्ति की तैयारी करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा होने की संभावना बनेगी। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है, उन्हें इस दौरान नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। इस दौरान हास परिहास करते समय इस बात का ख्याल रखें कि किसी का अपमान न हो, वरना अपने आप से नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। परिजन आपके प्रेम संबंध पर शादी की मुहर भी लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ा कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठने का प्रयास करें और उगते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य दें। प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें